विदेश मंत्री एस जयशंकर ने शुक्रवार को श्रीलंका के पूर्व राष्ट्रपति महिंदा राजपक्षे और उनके छोटे भाई गोटबाया राजपक्षे से मुलाकात की और परस्पर हित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की. इस दौरान राजपक्षे बंधुओं ने संकट के समय श्रीलंका की सहायता करने की प्रतिबद्धता के लिए भारत सरकार को धन्यवाद दिया.
गोटबाया राजपक्षे (73) पिछले साल जुलाई में देश छोड़कर मालदीव चले गए थे, जब देश अपने सबसे गंभीर आर्थिक और मानवीय संकट से जूझ रहा था. जयशंकर ने ट्वीट कर कहा, ‘‘आज पूर्व राष्ट्रपति राजपक्षे से मुलाकात की. श्रीलंका के सामने मौजूदा चुनौतियों और जरूरत की इस घड़ी में भारत के दृढ़ समर्थन पर विचार-विमर्श किया.''
महिंदा राजपक्षे (77) ने ट्वीट किया, ‘‘भारतीय विदेश मंत्री डॉ एस जयशंकर के साथ सफल चर्चा हुई और आपसी हित के कई मुद्दों पर विचार-विमर्श किया.'' उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘श्रीलंका के संकट के समय में सहायता करने की दृढ़ प्रतिबद्धता एवं श्रीलंका और भारत के मजबूत संबंधों के लिए भारत सरकार को धन्यवाद दिया.''
जयशंकर ने विपक्ष के नेता सजिथ प्रेमदासा से भी मुलाकात की और द्विपक्षीय संबंधों के बारे में चर्चा की. उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘विपक्ष के नेता सजिथ प्रेमदासा से भेंट कर अच्छा लगा. हमारे द्विपक्षीय संबंधों के बारे में विचार विमर्श किया.'' जयशंकर ने श्रीलंका के मत्स्य मंत्री डगलस देवनन से भी मुलाकात की. विदेश मंत्री ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘मछली पालन पर सहयोग को लेकर चर्चा की और साथ मिलकर काम करने और मानवीय दृष्टिकोण पर जोर दिया.''
ये भी पढ़ें:-
अगले पांच दिनों तक उत्तर भारत में शीतलहर का अनुमान नहीं : मौसम विभाग
पिछले 10 हजार 200 साल में भारत में सबसे ज्यादा बारिश कहां हुई? जानें
कौन कहता है आसमां में सुराख हो नहीं होता, कहावत हुई सच, यकीन न हो तो देख लें Video
from NDTV India - Latest https://ift.tt/cPDUv3x
https://ift.tt/IbNQ2AO January 21, 2023 at 01:41AM