सरकार ने पाकिस्तान आधारित आतंकवादी समूह लश्कर-ए-तैयबा के सहयोगी संगठन ‘द रेजिस्टेंस फ्रंट' (टीआरएफ) पर बृहस्पतिवार को प्रतिबंध लगा दिया. केंद्रीय गृह मंत्रालय की अधिसूचना के अनुसार, टीआरएफ आतंकवादी गतिविधियों को आगे बढ़ाने, आतंकवादियों की भर्ती, आतंकवादियों की घुसपैठ और पाकिस्तान से जम्मू-कश्मीर में हथियारों तथा मादक पदार्थों की तस्करी के लिए ऑनलाइन माध्यम से युवाओं की भर्ती कर रहा है. यह समूह 2019 में प्रतिबंधित संगठन लश्कर के प्रॉक्सी के रूप में अस्तित्व में आया था, जो 26/11 के मुंबई आतंकवादी हमलों सहित कई आतंकी गतिविधियों में शामिल था.
टीआरएफ भारत सरकार के खिलाफ आतंकवादी संगठनों में शामिल होने के लिए जम्मू एवं कश्मीर के लोगों को उकसाने के लिए सोशल मीडिया मंच का सहारा ले रहा है. गृह मंत्रालय ने कहा कि शेख सज्जाद गुल टीआरएफ का एक कमांडर है और उसे गैरकानूनी गतिविधियां रोकथाम अधिनियम,1967 के तहत आतंकवादी घोषित किया गया है.
मंत्रालय ने कहा कि इस संगठन की गतिविधियां भारत की राष्ट्रीय सुरक्षा और संप्रभुता के लिए खतरा हैं और इसके सदस्यों और सहयोगियों के खिलाफ बड़ी संख्या में मामले दर्ज किये गये हैं.अधिसूचना के मुताबिक, जम्मू-कश्मीर से ताल्लुक रखने वाले लश्कर-ए-तैयबा के कमांडर मोहम्मद अमीन उर्फ अबू खुबैब को आतंकवादी घोषित किया गया है, जो वर्तमान में पाकिस्तान में है. खुबैब सीमा पार से जम्मू-कश्मीर में आतंकवादी हमलों को अंजाम देने के अलावा हथियारों और गोला-बारूद की आपूर्ति और आतंक के वित्तपोषण में शामिल रहा है.
ये भी पढ़ें-
- कंझावला केस : अंजलि की दोस्त निधि पर उसके पड़ोसी ने लगाया धमकी देने का आरोप
- ग्रेटर नोएडा: कार से कुचले जाने के बाद बीटेक छात्रा की होनी है सर्जरी, आप ऐसे कर सकते हैं मदद
- कांग्रेस नेता मोहम्मद आसिफ खान फिर गिरफ्तार, 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया
from NDTV India - Latest https://ift.tt/WcQTG6A
https://ift.tt/yw9YJ2G January 06, 2023 at 01:07AM