बेंगलुरु के पूर्व पुलिस कमिश्नर भास्कर राव आम आदमी पार्टी की घोषणापत्र समिति के अध्यक्ष हैं. हालांकि कर्नाटक विधानसभा चुनाव () से पहले राव भाजपा में शामिल हो सकते हैं. राव के करीबी और पार्टी जुड़े सूत्रों ने मंगलवार को यह जानकारी दी है. पूर्व आईपीएस अधिकारी ने आज राज्य के राजस्व मंत्री आर अशोक से मुलाकात की.
बताया जा रहा है कि उन्होंने पूर्व आईपीएस अधिकारी और तमिलनाडु भाजपा अध्यक्ष और कर्नाटक चुनाव के लिए पार्टी के सह-प्रभारी के अन्नामलाई के साथ ही केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी से भी मुलाकात की. सूत्रों ने कहा कि वह जल्द ही पार्टी में शामिल होंगे.
राव पिछले साल पुलिस अधिकारी के पद से इस्तीफा देकर अप्रैल में आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए थे. हाल ही में उन्हें पार्टी की घोषणापत्र समिति का अध्यक्ष बनाया गया था. राव राज्य में पार्टी के प्रमुख चेहरों में से एक के रूप में उभरे थे.
सूत्रों ने कहा कि राव को बसवनगुडी विधानसभा क्षेत्र से AAP के संभावित उम्मीदवार के रूप में देखा जा रहा था. उन्होंने बताया कि राव के विशेष रूप से राज्य इकाई में कुछ नेताओं के साथ समीकरण अच्छे नहीं होने और हालिया संगठनात्मक परिवर्तनों के चलते पार्टी छोड़ ने की बात कही जा रही है.
ये भी पढ़ें:
* कर्नाटक पुलिस ने 2 माह में लिस्ट से हटाए 7 हजार 'दागियों' के नाम, कांग्रेस ने BJP पर लगाए ये आरोप
* "मल्लिकार्जुन खरगे केवल नाम के कांग्रेस प्रमुख, हर कोई जानता है रिमोट कंट्रोल किसके पास है" : पीएम मोदी
* Exclusive: बीएस येदियुरप्पा ने कहा, टीपू-सावरकर की कहानी से सहमत नहीं
from NDTV India - Latest https://ift.tt/CMyGdbL
https://ift.tt/OiPGQkj March 01, 2023 at 01:45AM