मध्य प्रदेश के सीहोर में रुद्राक्ष वितरण अभियान के दौरान महिला की मौत

As Tech in Life
0

मध्य प्रदेश के सीहोर के कुबेरेश्वर धाम में आयोजित रुद्राक्ष वितरण अभियान के दौरान बृहस्पतिवार को महाराष्ट्र की एक महिला की मौत हो गई. पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी. हिंदुओं द्वारा प्रार्थना की माला के रूप में उपयोग किए जाने वाले 'रुद्राक्ष' का वितरण प्रसिद्ध 'शिव महापुराण' के कथावाचक प्रदीप मिश्रा द्वारा 16 से 22 फरवरी तक किया जा रहा है और इसमें कई राज्यों से बड़ी संख्या में भक्त यहां पहुंचे हैं.

मंडी थाने के उपनिरीक्षक धरम सिंह वर्मा ने पीटीआई-भाषा को बताया, ‘‘महाराष्ट्र के नासिक जिले के मालेगांव की मंगला बाई (52) की बृहस्पतिवार को चितवाली हेमा गांव के कुबेरेश्वर धाम में किसी बीमारी के कारण मौत हो गई. मौत के कारणों का पता लगाने के लिए उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.''

पुलिस ने कहा कि रुद्राक्ष वितरण अभियान में जिला मुख्यालय से लगभग 8 किलोमीटर दूर कुबेरेश्वर धाम पहुंचने वाले भक्तों की निरंतर भीड़ के कारण इंदौर-भोपाल राजमार्ग पर यातायात जाम हो रहा है. अधिकारियों ने कहा कि मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को दिन में कुबेरेश्वर धाम आना था, लेकिन यात्रा स्थगित कर दी गई. 

ये भी पढ़ें- 



from NDTV India - Latest https://ift.tt/ELFQeRv
https://ift.tt/AJ7qVRb February 17, 2023 at 01:20AM
Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Post a Comment (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top