मध्य प्रदेश : मुरैना में रेल की पटरियों पर पांच लोगों के शव मिले

As Tech in Life
0

मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के मुरैना जिले में मंगलवार को तीन किलोमीटर के दायरे में रेल की पटरियों के किनारे पांच लोगों के शव मिले हैं. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. ये शव जिले में शिकारपुरा रेलवे क्रॉसिंग, तुस्सीपुरा और उत्तमपुरा इलाके के पास मिले हैं.
मुरैना रेलवे पुलिस बल (आरएफपी) के निरीक्षक हरिकेश मीणा ने बताया कि शिकारपुरा रेलवे क्रॉसिंग के पास पटरी के किनारे एक महिला और एक पुरुष का शव मिला. उन्होंने बताया कि तुस्सीपुरा में पटरी के किनारे एक पुरुष का शव मिला और उत्तमपुरा में दो पुरुषों के शव मिले हैं.

उन्होंने बताया कि शवों पर चोट के निशान हैं. मामले की जांच जारी है और शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है.

राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) के आरक्षक रामकिशोर ने बताया कि मुरैना रेलवे स्टेशन के तीन किलोमीटर के दायरे में रेल की पटरियों के किनारे एक महिला और चार पुरुषों सहित पांच लोगों के शव मिले हैं.

उन्होंने बताया कि इस बात की जांच की जा रही है कि इन लोगों की मौत किसी हादसे के कारण हुई, इन्होंने आत्महत्या की या मौत के पीछे कोई और कारण है.

अधिकारियों ने बताया कि शवों की पहचान की जा रही है.

ये भी पढ़ें:

* मृतक मानकर परिजनों ने कर दिया था क्रियाकर्म, 17 साल बाद ऐसे लौट आया बेटा
* मध्य प्रदेश में तीन खड़ी बसों को ट्रक ने मारी टक्कर, 14 लोगों की मौत, 60 घायल
* सतना में कोल समाज के सम्मेलन से लौट रहीं बसों को ट्रक ने मारी टक्कर, आठ की मौत



from NDTV India - Latest https://ift.tt/85dB32C
https://ift.tt/OiPGQkj March 01, 2023 at 04:13AM
Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Post a Comment (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top