जम्मू-कश्मीर: पुलवामा में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में एक आतंकवादी ढेर

As Tech in Life
0

जम्मू-कश्मीर (Jammu Kashmir) में आम लोगों की जान लेने वाले आतंकियों पर सुरक्षाबल लगातार शिकंजा कस रहे हैं. सुरक्षाबलों ने जम्मू कश्मीर के पुलवामा में मुठभेड़ में एक आतंकी को ढेर कर दिया है. हाल ही में आतंकियों ने एक कश्मीरी पंडित की गोली मारकर हत्या कर दी थी, जिसके बाद सुरक्षाबलों ने मंगलवार तड़के जिले के अवंतीपोरा इलाके में मुठभेड़ के दौरान एक आतंकवादी को मार गिराया. ट्विटर पर कश्मीर जोन पुलिस ने कहा, 'पुलवामा जिले के पदगमपोरा अवंतीपोरा में मुठभेड़ शुरू हो गई है.'

जम्मू-कश्मीर पुलिस ने आतंकवादियों के खिलाफ अभियान के बारे में अपडेट करते हुए कहा, "मुठभेड़ में एक आतंकवादी मारा गया है. हालांकि उसका शव अभी तक बरामद नहीं किया जा सका है." 

इससे पहले, रविवार को एक और टारगेट किलिंग में आतंकवादियों ने एक कश्मीरी पंडित (संजय शर्मा) पर उस वक्त गोलीबारी की गई, जब वह पुलवामा जिले के स्थानीय बाजार जा रहे थे. उन्हें अस्पताल ले जाया गया, लेकिन चोटों के कारण उन्होंने दम तोड़ दिया. 

ये भी पढ़ें:

* पुलवामा में आतंकियों ने की एक शख्स की हत्या, कश्मीरी हिंदू था मृतक, पहचान के बाद की हत्या
* जम्मू-कश्मीर: सोशल मीडिया पर सरकारी नीतियों के खिलाफ पोस्ट करने पर टीचर को किया निलंबित
* पाकिस्तान को फिर भारत की फटकार : यूक्रेन पर चर्चा के लिए हुए UNGA सत्र में अलापा था कश्मीर राग



from NDTV India - Latest https://ift.tt/SKcetig
https://ift.tt/K5pfXiZ February 28, 2023 at 04:32AM
Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Post a Comment (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top