दिल्ली के भारत नगर इलाके में वीकली मार्केट में दुकान लगाने वाली 33 वर्षीय महिला के ऊपर अज्ञात शख्स द्वारा एसिड अटैक करने का मामला गुरुवार को प्रकाश में आया है. घटना में महिला मामूली रूप से घायल हो गई है.
जानकारी अनुसार जिस वक्त उस महिला के ऊपर एसिड डाला गया, उसका छोटा बच्चा भी उसके साथ था. इस कारण बच्चा भी मामूली रूप से घायल हुआ है.
पुलिस को घटना के संबंध में शाम आठ बजे कॉल मिली. महिला ने बताया कि वो भारत नगर इलाके में गुरु बाजार में अपनी दुकान लगाकर बैठी थी. उसी दौरान पार्क के रास्ते अज्ञात शख्स आया और उसके ऊपर एसिड फेंककर चला गया.
पुलिस का कहना है कि महिला जब अस्तपताल से इलाज करवा कर वापस आई तब उसने उन्हें इस घटना के बारे में सूचना दी. फिलहाल महिला की निशानदेही पर पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है.
यह भी पढ़ें -
-- खाद्यान्न आत्मनिर्भरता के लिए देश लाल बहादुर शास्त्री का ऋणी : नरेंद्र सिंह तोमर
-- Exclusive: अमृतपाल सिंह पर खुफिया एजेंसी की रिपोर्ट में अहम खुलासे
from NDTV India - Latest https://ift.tt/YBarMyH
https://ift.tt/kVrYHog March 24, 2023 at 12:19AM