जब सबके सामने शाहरुख खान ने प्रियंका चोपड़ा को किया था शादी के लिए प्रपोज, जवाब में एक्ट्रेस बोलीं- नेशनल टेलीविजन पर ये गंदा होगा

As Tech in Life
0

शाहरुख खान बॉलीवुड के ऐसे अभिनेताओं में से एक हैं जिन्होंने कई अभिनेत्रियों के साथ काम किया है. बॉलीवुड की कई अभिनेत्रियां किंग खान की अच्छी दोस्त भी रही हैं. उन्हीं में से एक खूबसूरत अदाकारा प्रियंका चोपड़ा भी रही थीं. शाहरुख खान और प्रियंका चोपड़ा को अब भले ही साथ में न देखा जाता हो, लेकिन दोनों ने साथ में फिल्में की हुई हैं. इस बीच शाहरुख खान और प्रियंका चोपड़ा का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें किंग खान अभिनेत्री को सबके सामने शादी के लिए प्रपोज करते दिखाई दे रहे हैं. 

यह थ्रोबैक वीडियो एनडीटीवी के अवॉर्ड शो का है. जिसमें बॉलीवुड के कई बड़े सितारे और देश की हस्तियां दिखाई दे रही हैं. वहीं इस शो में प्रियंका चोपड़ा ऑनलाइन वीडियो कॉल के जरिए शो से जुड़ी हुई दिखाई दे रही हैं. इस दौरान शाहरुख खान शो में प्रियंका चोपड़ा के लिए गाना गाते हुए उन्हें कहते, 'मुझसे शादी करोगी.' वीडियो में किंग खान अभिनेत्री के लिए कहते हैं, 'बहुत से लोग जानते हैं कि आप एक शानदार सिंगर हैं. मेरे पास तुम्हें देने के लिए पैसे नहीं हैं, लेकिन मैं तुमसे कुछ पूछना चाहता हूं और उसका जवाब में एक गाने में जानना चाहता हूं.'

इसके बाद शाहरुख खान एक अंग्रेजी गाना गाते हुए प्रियंका चोपड़ा से कहते हैं 'मुझसे शादी करोगी.' अभिनेता का यह गाना सुन अभिनेत्री हंसने लगती हैं और फिर चुप हो जाती हैं. थोड़ी देर में वह कहती हैं, 'इस सवाल का जवाब गाने में नहीं बल्कि शब्दों में भी नहीं है.' इसके बाद शाहरुख खान कहते हैं, 'मुझे लगता और शर्मिंदा नहीं होना चाहिए.' इस पर प्रियंका चोपड़ा कहती हैं, 'नेशनल टेलीविजन पर यह कहना गंदा हो सकता है.' यह कहने के बाद वह हंसने लगती हैं. 



from NDTV India - Latest https://ift.tt/vGnjlNq
https://ift.tt/W1lqXs2 March 03, 2023 at 10:42PM
Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Post a Comment (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top