झारखंड : बुजुर्ग दृष्टिबाधित महिला से पूर्व मकान मालिक ने किया ‘दुष्कर्म’

As Tech in Life
0

झारखंड के धनबाद जिले में पूर्व मकान मालिक द्वारा 70 वर्षीय दृष्टि बाधित बुजुर्ग महिला से कथित तौर पर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है. पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि कथित घटना राजधानी रांची से 170 किलोमीटर दूर जिले के सुदामडीह इलाके में सोमवार को उस समय हुई, जब पीड़िता घर में अकेले थी.

एक अधिकारी ने बताया कि महिला और उसके परिजनों ने 55 वर्षीय मकान मालिक के खिलाफ बुधवार को प्राथमिकी दर्ज कराई. सुदामडीह पुलिस थाने के प्रभारी प्रदीप राणा ने बताया कि आरोपी घटना के बाद से फरार है. उन्होंने बताया, ‘‘पुलिस मामले की जांच कर रही है. महिला और उसके परिजनों से पूछताछ की जा रही है. आरोपी को पकड़ने के लिए तलाशी अभियान शुरू किया गया है.'' पीड़िता के बेटे ने बताया कि कुछ महीने पहले सुदामडीह इलाके में स्थानांतरित होने से पहले वे आरोपी के मकान में किराए पर रहते थे.

ये भी पढ़ें:-

Exclusive: इंदौर के जिस मंदिर में हुआ हादसा, उसे मिला था अतिक्रमण का नोटिस तो ट्रस्ट ने दिया था ये जवाब

"मैं सरेंडर नहीं करने वाला": भगोड़े अमृतपाल सिंह ने लगातार दूसरे दिन जारी किया VIDEO

पश्चिम बंगाल में रामनवमी पर हिंसा; दो गुटों के बीच झड़प, कई वाहन जलाए



from NDTV India - Latest https://ift.tt/CmANpfE
https://ift.tt/SrkhlW7 March 31, 2023 at 01:13AM
Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Post a Comment (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top