केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बुधवार को कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी एकमात्र ऐसे राजनेता नहीं हैं, जिन्होंने अदालत द्वारा दोषी ठहराए जाने के बाद लोकसभा की सदस्यता खो दी है और इसके बारे में हो-हल्ला मचाने की कोई जरूरत नहीं है.
‘न्यूज 18 राइजिंग इंडिया' कार्यक्रम में शाह ने कहा कि गांधी को अदालत द्वारा दोषी ठहराए जाने के खिलाफ लड़ने के लिए ऊपरी अदालत में जाना चाहिए. इसके बजाय, वह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर आरोप लगाने की कोशिश कर रहे हैं.
उन्होंने कहा, “उन्होंने अपनी सजा पर रोक लगाने की अपील नहीं की है. यह किस तरह का अहंकार है. आप एहसान चाहते हैं. आप एक सांसद के रूप में बने रहना चाहते हैं और अदालत के समक्ष भी नहीं जाएंगे.”
ये भी पढ़ें:-
लाखों सहारा के निवेशकों के लिए अच्छी खबर, सुप्रीम कोर्ट ने ये याचिका स्वीकार की
सहारा MF को बंद करने के सेबी के आदेश पर सैट का स्थगन आदेश
from NDTV India - Latest https://ift.tt/EItyFdn
https://ift.tt/AQkC5hJ March 30, 2023 at 12:56AM