सचीव जी को छोड़ बिनोद के साथ दोस्ती करती दिखी पंचायत के प्रधान जी की बेटी रिंकी, फैंस बोले- सचिव जी माफ नहीं करेंगे

As Tech in Life
0

हिंदी सिनेमा की ऐसी कई वेब सीरीज हैं जो अपनी अलग कहानी और किरदारों के लिए जानी जाती हैं. उन्हीं में से एक सीरीज पंचायत भी है. इस सीरीज का पहला सीजन साल 2020 में रिलीज हुआ था, जिसे दर्शकों का काफी प्यार मिला था. इसके बाद पंचायत का दूसरा सीजन पिछले साल रिलीज हुआ था. इस सीजन को भी दर्शकों का भरपूर प्यार मिला. पंचायत 2 की कहानी के साथ इसके कई किरदार भी काफी मशहूर हुए थे. उनमें से एक किरदार बिनोद और दूसरा प्रधान की बेटी रिंकी का किरदार भी था. 

वेब सीरीज पंचायत 2 में रिंकी और प्रधान सचिव की लव स्टोरी को दिखाया गया है. लेकिन इन दिनों सोशल मीडिया पर बिनोद और रिंकी की साथ में एक तस्वीर वायरल हो रही है. जिसे देखकर लोग मजेदार प्रतिक्रिया दे रहे हैं. दरअसल सीरीज में बिनोद का किरदार करने वाले अभिनेता अशोक पाठक ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर रिंकी यानी अभिनेत्री सान्विका के साथ अपनी एक तस्वीर शेयर की है. 

इस में सान्विका को पर्पल कलर के सूट में देखा जा सकता है. जबकि अशोक पाठक ब्लू शर्ट और साफे में दिखाई दे रहे हैं. इस तस्वीर को शेयर कर उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'दोस्त यार...' सान्विका और अशोक पाठक का साथ में तस्वीर देख कई लोग मजेदार कमेंट कर रहे हैं. एक फैन ने लिखा, 'सचिव जी माफ नहीं करेंगे.' दूसरे ने लिखा, 'देख रहे हो सचिव जी , दोस्त दोस्त बोल के कैसे चिपक रहा है ये बिनोद ......' अन्य ने लिखा, 'सचिव जी तो यू ही बदनाम है असली खेला था बिनोद खेल रहा है.'



from NDTV India - Latest https://ift.tt/OYImycU
https://ift.tt/W1lqXs2 March 03, 2023 at 11:45PM
Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Post a Comment (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top