शाहरुख की लाडली सुहाना खान ने कराया मेकओवर, नए हेयरस्टाइल में देख फिदा हुए फैन्स

As Tech in Life
0

बॉलीवुड के गलियारों में हो या फिर सोशल मीडिया पर, इन दिनों हर जगह सिर्फ सुहाना खान की खूबसूरती के ही चर्चे हैं. शाहरुख और गौरी खान की लाडली बेटी जहां भी जाती हैं, जो भी पहनती हैं, सुर्ख़ियों में आ जाती हैं. एक बार फिर सुहाना खान का स्टाइलिश लुक सोशल मीडिया में छाया है. हाल ही में अपने चिक कैजुअल लुक में दीवा एयरपोर्ट पर स्पॉट हुईं.  पने ओवरऑल लुक में सुहाना बेहद स्टाइलिश और खूबसूरत लग रही थीं. लेकिन सबसे ज्यादा अट्रैक्टिव लग रही थी उनकी बदली हुई हेयर स्टाइल, जिसने सभी का ध्यान खींचा. 

जी हां, एक बार फिर इंटरनेट पर सुहाना खान का लेटेस्ट वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. यह वीडियो मुंबई एयरपोर्ट का है, जिसमें सुहाना का स्टनिंग और कॉन्फिडेंट लुक हर किसी को बेहद पसंद आ रहा है. वीडियो में सुहाना ने टर्टल नेक बॉडी हगिंग क्रॉप टॉप को कार्गो पैंट के साथ पेयर किया है और स्नीकर्स और बैग के साथ अपने लुक को कंप्लीट किया है. अपने इस एयरपोर्ट लुक में सुहाना बेहद खूबसूरत लग रही हैं, लेकिन सभी का ध्यान उनकी हेयर स्टाइल ने खींचा, जो उन पर बहुत फब रही है.

 Filmygyan के ऑफिशियल इंस्टा हैंडल से सुहाना खान का यह वीडियो शेयर किया गया है. वीडियो देखकर किसी ने उन्हें लेडी शाहरुख खान बुलाया, तो लोग उनकी बालों की तारीफ करने से भी खुद को रोक नहीं पाए. आपको बता दें कि सुहाना खान बॉलीवुड की चर्चित स्टार किड हैं. सुहाना जल्द ही जोया अख्तर की फिल्म 'आर्चीज' से बॉलीवुड में कदम रखने जा रही हैं. सुहाना के साथ में खुशी कपूर और अगस्त्य नंदा भी फिल्म में नजर आएंगे.



from NDTV India - Latest https://ift.tt/bGCFjIV
https://ift.tt/Kp1ZwvF March 02, 2023 at 10:13PM
Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Post a Comment (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top