शिंदे धड़े को शिवसेना के रूप में मान्यता देने का फैसला लोकतंत्र के लिए खतरनाक: आदित्य ठाकरे

As Tech in Life
0

शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) के नेता आदित्य ठाकरे ने निर्वाचन आयोग की निंदा करते हुए रविवार को कहा कि महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाले गुट को शिवसेना के रूप में मान्यता देने और उसे तीर-कमान चुनाव चिह्न आवंटित करने का उसका फैसला लोकतंत्र के लिए खतरनाक है. उन्होंने कहा कि इस समय ‘सीएम' (चीफ मिनिस्टर यानी मुख्यमंत्री) का मतलब ‘करप्ट मैन' (भ्रष्ट व्यक्ति) है. उन्होंने कहा कि ‘‘अवैध और असंवैधानिक मुख्यमंत्री को निश्चित रूप से जाना होगा.''

आदित्य ठाकरे ने उत्तरी मुंबई में पार्टी कार्यकर्ताओं की एक बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि शिंदे के नेतृत्व वाले गुट को शिवसेना के रूप में मान्यता देने और उसे तीर-कमान चुनाव चिह्न आवंटित करने का निर्वाचन आयोग का फैसला लोकतंत्र के लिए खतरनाक है. उन्होंने कहा कि शिवसेना (यूबीटी) को आवंटित मशाल का चिह्न एकमात्र ऐसा प्रकाश है जो विश्वासघात और पीठ में छुरा घोंपने से हुए अंधेरे को मिटाएगा.

उन्होंने कहा कि शिंदे के नेतृत्व में बागी विधायकों ने उस सरकार को गिराने का ‘‘गंदा काम'' किया जिसने सत्ता में रहते हुए कोविड-19 महामारी से निपटने और चक्रवात एवं बेमौसम बारिश से प्रभावित किसानों की कठिनाइयों को दूर करने का अच्छा काम किया था. उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि जब भी मुंबई निकाय चुनाव होंगे, शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) की जीत होगी.

ये भी पढ़ें- 



from NDTV India - Latest https://ift.tt/nLKU6sS
https://ift.tt/BWDUqOy March 13, 2023 at 12:29AM
Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Post a Comment (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top