राष्ट्र-विरोधी तत्व पंजाब में अशांति फैलाने का प्रयास कर रहे हैं जो चिंता का विषय : पूर्व कानून मंत्री अश्विनी कुमार

As Tech in Life
0

पूर्व कानून मंत्री अश्विनी कुमार ने बुधवार को कहा कि राष्ट्रविरोधी तत्व पंजाब में अशांति फैलाने का प्रयास कर रहे हैं जो चिंता का विषय है. उन्होंने सभी राजनीतिक दलों से एकजुट होकर कार्य करने का अनुरोध किया. राज्य में हालिया घटनाक्रम पर उन्होंने कहा कि भारत की एकता एवं अखंडता को राजनीतिक महत्वाकांक्षा का बंधक नहीं बनाया जा सकता है. कुमार की यह टिप्पणी ऐसे वक्त में आई है जब पंजाब पुलिस ने अलगाववादी अमृतपाल सिंह और उसके संगठन ‘वारिस पंजाब दे' के सदस्यों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई शुरू की है.

उन्होंने कहा, ‘‘चूंकि इस तरह की स्थिति राष्ट्रीय सुरक्षा के हित में सीमावर्ती राज्य में बड़ी मेहनत से हासिल की गई शांति को खतरे में डाल सकती है, इसलिए इस मामले में पक्षपातपूर्ण प्रतिक्रिया नहीं हो सकती है. सभी राजनीतिक दलों को राज्य और केंद्र सरकारों के प्रयासों का समर्थन करना चाहिए, जिनसे समझदारी से निपटने की उम्मीद है.'' कुमार ने कहा, ‘‘स्थिति से निपटने में कोई भी गलत कदम या राजनीतिक दलों का प्रयास का प्रयास इस अशांत स्थिति में राष्ट्र के लिए महंगा पड़ेगा. यह अस्सी के दशक में पंजाब में अलगाववादी आंदोलन का एक स्पष्ट सबक है.''

उन्होंने कहा कि पंजाब में हालात राष्ट्र विरोधी अलगाववादी तत्वों द्वारा उग्रवाद और अशांति को बढ़ावा देने के प्रयासों का संकेत दे रहे हैं जो गंभीर चिंता का विषय है.

ये भी पढ़ें- 



from NDTV India - Latest https://ift.tt/yotN6pM
https://ift.tt/RZ64ncB March 22, 2023 at 10:35PM
Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Post a Comment (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top