भारत के साथ ‘कंधे से कंधा मिलाकर’ खड़ा रहेगा पेरिस : फ्रांस की विदेश मंत्री

As Tech in Life
0

फ्रांस की विदेश मंत्री कैथरीन कोलोना ने शुक्रवार को कहा कि फ्रांस और भारत अपनी रणनीतिक साझेदारी की 25वीं वर्षगांठ मना रहे हैं और ऐसे में अब समय ‘‘और भी बड़ी महत्वाकांक्षा'' प्रदर्शित करने का है. उन्होंने जोर देकर कहा कि आगामी दशकों में पेरिस भारत के साथ ‘‘कंधे से कंधा मिलाकर'' खड़ा रहेगा.

फ्रांस की विदेश मंत्री कोलोना एक से तीन मार्च तक भारत की यात्रा पर हैं.

यहां ‘फ्रेंच इंस्टीट्यूट' में ‘विला स्वागतम' पहल का उद्घाटन करते हुए कोलोना ने कहा, ‘‘मैं विदेश मंत्री के रूप में छह महीने में दूसरी बार भारत आकर बहुत खुश और गौरवान्वित महसूस कर रही हूं. आज शाम आपके साथ इस पल को साझा करना सौभाग्य की बात है क्योंकि हम एक ऐसी पहल शुरू करने जा रहे हैं जो हमारी द्विपक्षीय साझेदारी के ‘दर्शन' का प्रतीक है.''

उन्होंने कहा, ‘‘सांस्कृतिक नीति, हमारी कूटनीति के डीएनए और भारत के साथ हमारे द्विपक्षीय संबंधों के मूल में है.''



from NDTV India - Latest https://ift.tt/0HCF8rY
https://ift.tt/W1lqXs2 March 04, 2023 at 03:12AM
Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Post a Comment (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top