पश्चिम बंगाल शिक्षक भर्ती घोटाला मामले में सीबीआई ने दो और लोगों को किया गिरफ्तार

As Tech in Life
0

सीबीआई ने पश्चिम बंगाल में कथित शिक्षक भर्ती घोटाले से जुड़े अलग-अलग मामलों में दो और लोगों को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी. पांच सदस्यीय समिति के तत्कालीन संयोजक के साथ-साथ पश्चिम बंगाल केंद्रीय विद्यालय सेवा आयोग के तत्कालीन सलाहकार को गिरफ्तार किया गया है. उन्हें अलीपुर के सक्षम न्यायालय के समक्ष पेश किया गया और चार दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया. 

उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किए गए लोगों में पश्चिम बंगाल केंद्रीय स्कूल सेवा आयोग (डब्ल्यूबीएसएससी) के पूर्व सलाहकार शांति प्रसाद सिन्हा और एनवाईएसए कम्युनिकेशन्स प्राइवेट लिमिटेड के पूर्व उपाध्यक्ष नीलाद्री दास शामिल हैं. अधिकारियों के मुताबिक, सिन्हा को सीबीआई ने बृहस्पतिवार को हिरासत में लिया था, जबकि दास को शुक्रवार को गिरफ्तार किया गया.

उन्होंने बताया कि सिन्हा को कक्षा 11-12 के लिए एक सहायक शिक्षक की कथित अवैध नियुक्ति के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया है. सीबीआई के एक प्रवक्ता के अनुसार, सिन्हा को शुक्रवार को अलीपुर की एक अदालत में पेश किया गया, जिसने उन्हें चार दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया.

प्रवक्ता ने बताया कि जांच एजेंसी ने दास को कथित रूप से ओएमआर शीट के साथ छेड़छाड़ करने और अन्य संदिग्धों और डब्ल्यूबीसीएसएससी अधिकारियों के साथ मिलीभगत में अनियमितताओं में शामिल होने के आरोप में गिरफ्तार किया है. प्रवक्ता के मुताबिक, दास को भी अलीपुर की अदालत में पेश किया गया, जिसने उन्हें तीन दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया.

यह भी पढ़ें -
-- दिल्ली एनसीआर के कई इलाकों में बारिश, आंधी के साथ फुहारें पड़ते रहने का अनुमान
-- भगोड़े खालिस्तानी अलगाववादी अमृतपाल सिंह के दिल्ली में छिपे होने की संभावना : सूत्र



from NDTV India - Latest https://ift.tt/Cql5f6B
https://ift.tt/jcPBHGD March 25, 2023 at 04:12AM
Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Post a Comment (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top