Budh Gochar: आज बुध करने जा रहे हैं गोचर, कुछ राशि के जातकों के लिए महीना रहेगा शुभ 

As Tech in Life
0

Budh Gochar: ज्योतिष शास्त्र में राशि परिवर्तन या राशि गोचर को बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है. ज्योतिष के अनुसार ग्रहों का सीधा संबंध राशियों से होता है. यदि किसी ग्रह (Planet) की स्थिति बदलती है या कोई ग्रह अपनी चाल में परिवर्तन लाता है तो भी राशियां इससे प्रभावित होती हैं. वहीं, 12 राशियों (Zodiac Signs) में से किसी भी राशि में ग्रह प्रवेश कर सकते हैं जिससे राशियों पर सकारात्मक या नकारात्मक असर पड़ता है. इसी तरह आज दोपहर होने वाला बुध गोचर कुछ राशि के जातकों के लिए अच्छे दिन ला सकता है. बुध देव आज 31 मार्च 2023 के दिन दोपहर 2 बजकर 44 मिनट पर गोचर करने वाले हैं. जानिए किन-किन राशियों के अच्छे दिन आने की संभावना है. 

Surya Grahan 2023: जानिए कहां से देखा जा सकेगा साल का पहला सूर्य ग्रहण और सूतक काल मान्य होगा या नहीं 

बुध गोचर का राशियों पर प्रभाव | Budh Gochar Effects On Zodiac Signs 

कर्क राशि 

कर्क राशि के जातकों के लिए यह समय बेहद अच्छा बताया जा रहा है. कहा जा रहा है कि इस राशि के जातकों की मेहनत रंग ला सकती है और जो सपने हैं उनके पूरे होने की आशा है. इस राशि के लोगों के लिए विदेश यात्रा के संयोग भी बन रहे हैं और करियर के क्षेत्र में विकास हो सकता है. 

मकर राशि 

मकर राशि के लोग जो नौकरी कर रहे हैं उन्हें तरक्की मिलने की संभावना है. इस राशि के लोगों का प्रमोशन हो सकता है और साथ ही बढ़त होने के आसार हैं. इसके अलावा घर के पारिवारिक संबंधों में सुधार की आशा है. निवेश के लिए भी यह अच्छा समय हो सकता है. 

सिंह राशि 

बुध गोचर का सिंह राशि (Leo) के जातकों पर भी अच्छा प्रभाव पड़ सकता है. इस राशि के लोगों के लिए यह गोचर अत्यधिक फलदायी हो सकता है. इस राशि के जातकों के लिए पढ़ाई के संबंध में विशेष यात्रा के योग बन रहे हैं. वहीं, आर्थिक स्थिति मजबूत होने के भी आसार हैं. 

मिथुन राशि 

आने वाला महीना मिथुन राशि के लोगों के लिए अच्छा हो सकता है. इस राशि के लोगों को बिजनेस में मुनाफा मिल सकता है. इसके साथ ही नौकरी में सफलता हाथ लगना भी शुभ संकेतों में शामिल है. आय बढ़ सकती है और धन का आने के आसार हैं. 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. एनडीटीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

Indore Temple Tragedy: रामनवमी पर हादसा, श्रद्धालुओं के बोझ से टूटी छत



from NDTV India - Latest https://ift.tt/ueqCsxh
https://ift.tt/SrkhlW7 March 31, 2023 at 06:55AM
Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Post a Comment (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top