CM भगवंत मान की बेटी को USA में मिल रही है जान से मारने की धमकी : स्वाति मालीवाल

As Tech in Life
0

खालिस्तानी समर्थक भगोड़े अमृतपाल सिंह की गिरफ्तारी के प्रयासों के बीच पंजाब के सीएम भगवंत मान की बेटी को लेकर बड़ी खबर सामने आई है. दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने दावा किया सीएम मान की बेटी को अमेरिका में जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं. उन्होंने कहा कि हम चाहते हैं कि अमेरिका में भारतीय दूतावास सीएम मान की बेटी की सुरक्षा को सुनिश्चित करे. 

खास बात ये है कि सीएम मान की बेटी सीरत कौर को बीते कुछ दिनों से पंजाब पुलिस द्वारा अमृतपाल सिंह की गिरफ्तारी को लेकर किए जा रहे प्रयासों के बाद ही धमकियां मिली हैं. स्वाति मालीवाल ने सीरत को मिल रही धमकियों पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि जो भी लोग ऐसा कर रहे हैं वो ये बता रहे हैं कि वो कितने कायर हैं. 

स्वाति मालीवाल ने इस घटना को लेकर एक ट्वीट भी किया. उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा कि मैंने ऐसी कई रिपोर्ट पढ़ीं हैं जिसमे कहा गया है कि सीएम मान की बेटी को किस तरह से अमेरिका में जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं. जो लोग ऐसा कर रहे हैं वो कायर हैं. मैं अमेरिका में भारतीय दूतावास से इस मामले में हस्तक्षेप करने की मांग करती हूं और साथ ही मांग करती हूं कि सीरत को पुख्ता सुरक्षा दी जाए. 

गौरतलब है कि भगोड़े अमृतपाल सिंह (Amritpal Singh) के साथ मौके से फरार सहयोगी जोगा सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. उसे लुधियाना के पास सानेहवाल से पकड़ा गया. अमृतपाल अपने सहयोगी पपलप्रीत और ड्राइवर जोगा के साथ होशियापुर से फरार हुआ था. अमृतपाल ने जोगा से कहा था कि वो अपना मोबाइल फोन लेकर भाग जाए. पंजाब पुलिस जोगा सिंह का मोबाइल फोन ट्रैक कर रही थी और उसी आधार पर अमृतपाल की लोकेशन ट्रैक कर रही थी. पुलिस फिलहाल गिरफ्तार आरोपी से अमृतपाल को लेकर पूछताछ कर रही है. 



from NDTV India - Latest https://ift.tt/VDevwU5
https://ift.tt/cbrUfnZ March 31, 2023 at 11:55PM
Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Post a Comment (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top