दिल्ली पुलिस ने कई अपराधों के 2 आरोपियों को किया गिरफ्तार, सोशल मीडिया पर अपलोड करता था क्राइम वीडियो

As Tech in Life
0

राजधानी दिल्ली में पुलिस ने बताया कि सोमवार को डकैती के मामलों में वांछित दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जिसने कथित तौर पर अपनी गुंडागर्दी का वीडियो शूट किया था और उसे सोशल मीडिया में अपलोड किया था. दोनों ही आरोपी युवाओं को अपने गिरोह में शामिल करने के लिए सोशल मीडिया में वीडियो अपलोड करता था. गिरफ्तार आरोपियों का नाम बंटी और राहुल है. जो दिल्ली के स्वरूप नगर का रहने वाला है. पुलिस ने बताया कि दोनों को तब गिरफ्तार किया गया जब वो क्षेत्र में डकैती करने की योजना बना रहे थे. 

पुलिस उपायुक्त (उत्तर-पश्चिम) जितेंद्र कुमार मीणा ने बताया कि आरोपी मुकुंदपुर, स्वरूप नगर और शहर के अन्य सीमावर्ती इलाकों में सक्रिय था. मीणा ने कहा कि उनके कब्जे से चार आग्नेयास्त्र और कई जिंदा कारतूस बरामद किए गए है.

डीसीपी ने कहा कि जांच में पता चला कि आरोपी अपनी गुंडागर्दी के वीडियो शूट करते थे और युवाओं को अपने गिरोह में शामिल करने के लिए प्रभावित करने के लिए उन्हें अपने सोशल मीडिया प्रोफाइल पर अपलोड करते थे.पुलिस ने बताया कि दोनों स्वरूप नगर और आदर्श नगर में डकैती और झपटमारी की घटनाओं में शामिल रहे हैं और आगे की जांच की जा रही है.

ये भी पढ़ें-

ड्राइवर ने कार की बोनट पर कई किलोमीटर तक शख्स को घसीटा



from NDTV India - Latest https://ift.tt/YKyIG9p
https://ift.tt/M8Dwj3W May 02, 2023 at 04:29AM
Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Post a Comment (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top