टिल्लू ताजपुरिया की हत्या मामले में बड़ा एक्शन, स्पेशल सेल की टीम ने 2 कैदियों को किया गिरफ्तार

As Tech in Life
0

नई दिल्ली: तिहाड़ जेल के अंदर की गैंगस्टर टिल्लू ताजपुरिया की गिरोह के सदस्यों द्वारा हत्या किए जाने के मामले में बड़ी कार्रवाई की गई है. अब इस मामले में तिहाड़ जेल से बड़ी गिरफ्तारी हुई है. जेल में बंद दो और कैदियों को स्पेशल सेल की टीम ने गिरफ्तार किया है. बताया जाता  है कि विनोद और अताउर रहमान को स्पेशल सेल ने गिरफ्तार किया है.

विनोद पर आरोप है कि उसने हत्याकांड के दौरान चादर से न सिर्फ सीसीटीवी छुपाने की कोशिश की बल्कि आरोपी जिस चादर से लटक कर टिल्लू के बैरेक में कूदे थे वो चादर पकड़ कर विनोद खड़ा था. अताउर रहमान पर आरोप है कि उसने हत्याकांड के बाद चाकू छुपाने में मदद की. स्पेशल सेल की टीम आज फिर तिहाड़ पहुंची थी और क्राइम सीन को रीक्रिएट किया.

इससे पहले वारदात का एक CCTV फुटेज गुरुवार को सामने आया था. इस वीडियो में एक बार फिर पुलिस के सामने आरोपी टिल्लू ताजपुरिया के शव पर हमला करते दिख रहा था. वे उस पर वार कर रहे हैं, उसे पैरों से कुचल रहे हैं और सामने पुलिस कर्मी तमाशबीन बने हुए देख रहे हैं. इस मामले में एक असिस्टेंड सुप्रिंटेंटेंड समेत जेल के कुल 7 सुरक्षा कर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया था.  

कौन था सुनील मान उर्फ ​​टिल्लू ताजपुरिया?
1. सुनील मान उर्फ ​​टिल्लू ताजपुरिया दिल्ली में अलीपुर के पास ताजपुर गांव का निवासी था. उसे  2016 में कई अपराधों के लिए गिरफ्तार किया गया था और तब से वह जेल में है.

2. सितंबर 2021 में, रोहिणी अदालत परिसर में एक अदालत कक्ष के अंदर एक गोलीबारी में जितेंद्र मान उर्फ ​​​​गोगी की हत्या में ताजपुरिया कथित रूप से शामिल था.
3. गोगी, 30, जो तिहाड़ जेल में था, 24 सितंबर को सुनवाई के लिए अदालत आया था. गोगी के अदालत में प्रवेश करने के कुछ ही मिनटों के भीतर, वकीलों की पोशाक में दो बंदूकधारियों ने गोगी की गोली मारकर हत्या कर दी थी. टिल्लू गिरोह के सदस्य दो बंदूकधारियों को पुलिस टीम ने मार गिराया था. मार्च 2020 में गिरफ्तारी तक बाहरी दिल्ली के अलीपुर का रहने वाला गोगी दिल्ली का मोस्ट वांटेड गैंगस्टर था. उस पर हत्या, डकैती और जबरन वसूली के कम से कम 19 मामले दर्ज थे.

4. टिल्लू और गोगी के बीच प्रतिद्वंद्विता 2009-10 से है, जब दोनों दोस्त थे लेकिन बाहरी दिल्ली के स्वामी श्रद्धानंद कॉलेज में चुनाव में अलग-अलग उम्मीदवारों का समर्थन करते थे.

5. "चुनाव के दौरान उनके बीच मतभेद पैदा हो गए और दोस्त दुश्मन बन गए. उनकी प्रतिद्वंद्विता ने 2013 से अब तक 20 से अधिक लोगों की जान ले ली है. गोगी के हमले के पीछे टिल्लू मास्टरमाइंड के रूप में उभरा. उसे गिरफ्तार किया गया और मामले में चार्जशीट किया गया था."
 



from NDTV India - Latest https://ift.tt/ChSlaeT
https://ift.tt/OblAB7r May 12, 2023 at 12:38AM
Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Post a Comment (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top