केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आतकंवाद से निपटने और कट्टरपंथ जैसे मुद्दों की समीक्षा की

As Tech in Life
0

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को यहां गृह मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों के दूसरे 'चिंतन शिविर' की अध्यक्षता करते हुए आतंकवाद से निपटने, कट्टरपंथ समेत विभिन्न मुद्दों की समीक्षा की. शाह ने 'चिंतन शिविर' को संबोधित करते हुए कहा कि गृह मंत्रालय को एक ‘रोडमैप' तैयार करना चाहिए और ‘विजन 2047' के लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए इसका पालन करना चाहिए. उन्होंने कहा कि 25 साल का ‘रोडमैप' निश्चित रूप से भारत को दुनिया में अव्वल बनाने में सफल होगा. 

एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि गृह मंत्री ने आतंकवाद, कट्टरता, आंतरिक सुरक्षा, साइबर एवं सूचना सुरक्षा, मादक पदार्थों, आपदा प्रबंधन और विदेशियों से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की. 

गृह मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में दुनिया में भारत की साख बढ़ रही है और इसे दुनिया में हर क्षेत्र में अव्वल बनने से कोई नहीं रोक सकता.

उन्होंने कहा, “हमें भविष्य की चुनौतियों की कल्पना करने और उनके अग्रिम समाधान खोजने के लिए हर संभव प्रयास करना चाहिए.”

ये भी पढ़ें :

* अमित शाह ने बताया आधुनिक भारत के इतिहास में 4 गुजरातियों का महत्वपूर्ण योगदान, जानिए इनके नाम
* अमित शाह ने मणिपुर में जारी हिंसा को लेकर कड़ी कार्रवाई का दिया आदेश : सूत्र
* अगले वर्ष के लोकसभा चुनाव में भाजपा की होगी हार: अभिषेक बनर्जी


 



from NDTV India - Latest https://ift.tt/vhbVtlO
https://ift.tt/3jopqe2 May 20, 2023 at 03:29AM
Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Post a Comment (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top