तस्वीर में दिख रही इस थैली का क्या है नाम और काम? पुराने जमाने में लोग इसका इस्तेमाल करते थे

As Tech in Life
0

समय के साथ हम इंसान काफी आगे बढ़ चुके हैं. अब हमारी दुनिया डिजिटल हो चुकी है. इंटरनेट की मदद से हम घर बैठे ही सभी सुविधाएं लेने लगे हैं. एक समय होता था, जब हमें कई चीज़ों के लिए संघर्ष करना पड़ता था. सोचिए, पहले हमें पत्तों से बने प्लेट में खाना खाते थे, मगर अब प्लास्टिक की प्लेटों में खा रहे हैं. पहले के जमाने में हम शुद्ध खाना खाते थे, मगर अब मिलावटी खाना खाते हैं. खैर, सोशल मीडिया पर एक तस्वीर वायरल हो रही है. इस तस्वीर को देखने के बाद आपको बताना है कि इसका नाम क्या है और इसका काम क्या है? इंटरनेट पर इस तस्वीर को देखने के बाद लोग हैरान भी हो रहे हैं. गांव में रहने वाले लोगों को इसके बारे में जानकारी भी है, मगर अब के लोगों को इसके बारे में कोई जानकारी नहीं है.

तस्वीर देखें

पुराने जमाने में जब बोतल की सुविधा नहीं थी तो इसका ही इस्तेमाल करते थे. इसे छागल कहते हैं. कई जगहों पर इसका नाम दूसरा हो सकता है. आजकल ये एमेजन पर भी मिलने लगा है.

क्या है इसका काम

ये मोटे कैनवास से बना हुआ एक तरफ खुले मुंह वाला बैग है. इसे गांव-देहात में छागल कहते हैं. यात्रा के दौरान ये बहुत ही उपयोगी थैली होती थी. इसमें पानी भर के इसे कहीं भी खुली जगह पर छाया में टांग दिया जाता था. अंदर भरे पानी से इसमें नमी बनी रहती थी और बाहर चलने वाली गर्म लू से इसे ठंडक मिलती थी. 

यात्रा के समान में इसका खास महत्व हुआ करता था, इसे ट्रेन की खिड़की में बाहर की तरफ टांग दिया जाता था ताकि हवा से पानी शीतल बना रहे. ट्रक चालक इसे हमेशा अपने साथ रखते थे..

 

इस वीडियो को भी देखें- कैसा है पत्रकार के हाथ का बना पोहा? Reporter Special Poha तो गर्दा है



from NDTV India - Latest https://ift.tt/WfreDhO
https://ift.tt/wm8OsbN May 02, 2023 at 09:49PM
Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Post a Comment (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top