"अगर मैं भ्रष्टाचार का दोषी पाया गया तो..." अरविंद केजरीवाल की पीएम मोदी को चुनौती

As Tech in Life
0

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने केंद्र सरकार और पीएम मोदी पर निशाना साधा. सीएम केजरीवाल ने शुक्रवार को कहा कि केंद्रीय जांच एजेंसियां किसी भी तरीके से उन्हें सिर्फ "चोर" साबित करने में जुटी हैं. मैं तो पीएम मोदी को कहना चाहता हूं कि अगर मेरे खिलाफ एक पैसे का भी भ्रष्टाचार मिलता है तो वो मुझे सरेआम फांसी पर लटकवा सकते हैं. सीएम अरविंद केजरीवाल पंजाब में आम आदमी पार्टी के मोहल्ला क्लिनिक के उद्घाटन के मौके पर बोल रहे थे. 

CBI की पूछताछ पर भी बोले

अरविंद केजरीवाल ने 16 अप्रैल को सीबीआई द्वारा की गई पूछताछ का भी जिक्र किया. सीबीआई ने शराब नीति को लेकर सीएम केजरीवाल को एक गवाह के तौर पर पूछताछ के लिए बुलाया था. इस मामले में दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया अभी भी जेल में हैं. 

"सभी एजेंसियां मेरे पीछे हैं"

सीएम केजरीवाल ने कहा कि उन्होंने मेरे पीछे CBI, ED, Income Tax और पुलिस को लगा दिया है. आखिर क्यों?  इसका सिर्फ एक मकसद है. और वो ये कि किसी भी तरीके से ये साबित कर सकें कि केजरीवाल चोर है. और वो भ्रष्टाचार में लिप्त है. 

"अगर मैं भ्रष्टाचारी तो कोई ईमानदार नहीं"

उन्होंने कहा कि मैं मोदी जी से सिर्फ इतना कहना चाहता हूं कि अगर केजरीवाल भ्रष्टाचारी है तो फिर इस दुनिया में कोई भी ईमानदार नहीं है. मैं आपको ये दावे से कहना चाहता हूं कि आपने जिस दिन मेरे खिलाफ एक पैसे का भ्रष्टाचार भी उजागर कर दिया, तो उसी दिन मुझे सरेआम फांसी पर लटका देना. तो ये रोज की नौटंकी और तमाशा बंद कीजिए. 



from NDTV India - Latest https://ift.tt/CGvOQnq
https://ift.tt/mhalrFP May 05, 2023 at 11:02PM
Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Post a Comment (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top