पुंछ में आतंकवादी के साथी के मकान में एक ठिकाने का भंडाफोड़, हथियार बरामद

As Tech in Life
0

सुरक्षाबलों ने जम्मू कश्मीर के पुंछ जिले में पिछले महीने सेना के एक वाहन पर घात लगाकर हमला करने के संबंध में गिरफ्तार किए गए एक आतंकवादी के साथी के मकान में बने एक ठिकाने का रविवार को भंडाफोड़ किया. गौरतलब है कि भाटा दूड़ियां वन्य क्षेत्र में 20 अप्रैल को आतंकवादियों ने सेना के एक वाहन पर हमला किया था, जिसमें पांच जवान शहीद हो गए थे.

अधिकारियों ने बताया कि आतंकवादियों को मदद देने के आरोप में गिरफ्तार छह लोगों में से एक निसार अहमद सुरक्षाबलों को अपने घर लेकर गया, जहां इस ठिकाने का भंडाफोड़ किया गया. उन्होंने बताया कि ठिकाने की तलाशी के दौरान दो हथगोले, तीन एके मैगजीन और कुछ नकदी भी बरामद हुई है.

ये भी पढ़ें-

 



from NDTV India - Latest https://ift.tt/o3Mp65C
https://ift.tt/IoW8wuO May 07, 2023 at 10:46PM
Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Post a Comment (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top