Carrom Clash: जानिए कैसे खेलें यह मजेदार गेम और क्या हैं गेम के नियम

As Tech in Life
0

अगर आप अपने खाली समय में ऑनलाइन आकर गेम्स खेलना पसंद करते हैं तो आप जैसे शौकीन फैंस के लिए NDTV Games एकदम सही जगह है. इस साइट पर आपको रेसिंग से लेकर पिनबॉल तक के गेम्स मिलेंगे. NDTV Games पर मौजूद कैरम क्लैश गेम एक ऐसा ही शानदार कैरम गेम है. इस गेम का कंट्रोल काफी आसाना है जबकि गेमप्ले काफी शानदार है, ऐसे में इस गेम को खेलकर आपको काफी मजा आने वाला है.

कैरम क्लैश कैरम क्लैश असल के कैरम बोर्ड गेम जितना ही दिलचस्प है. इस गेम को जीतने पर आपको क्वाइन मिलेंगे जिनका इस्तेमाल आप अपने स्ट्राइक और स्टोन को अपग्रेड कर सकते हैं. साथ ही आपको अलग-अलग लाउंज में खेलने के लिए क्वाइन का इस्तेमाल करना होगा. कुछ लाउंज में गेम खेलने के लिए आपको कोई एंट्री फीस नहीं लगेगी, लेकिन कुछ लाउंज में खेलने के लिए आपको एंट्री फीस चुकानी होगी.

कैसे खेलें:

इस गेम को शुरू करने के लिए आपको कम से कम 50 सिक्कों की जरूरत होगी. आप गेम के पेज के ऊपरी बाएं कोने में फ्री स्पिन टैब के साथ फ्री सिक्के भी ले सकते हैं. डिस्क पूल में आपको काले और सफेद में से जो गोटी मिलेगी, सिर्फ उसे ही पॉट करना होगा. कैरम में भी यही नियम है, बस आपको क्वीन का ऑप्शन मिलेगा, जिसे आपको पॉट करना होगा. जिसके बाद आपको अपनी गोटी को भी पॉट करना होगा. जो सबसे पहले अपनी गोटी पॉट करेगा, वो विजेता कहलाएगा. फ्रीस्टाइल में, विजेता वह व्यक्ति होता है जो ज़्यादा से ज़्यादा पॉइंट्स लेता है. यदि आप स्ट्राइकर को पॉट करते हैं तो टर्न ओवर हो जाता है.

कंट्रोल

इस गेम का कंट्रोल काफी आसान है. अगर आप डेस्कटॉप या लैपटॉप पर खेल रहे हैं तो सबसे आप माउस का इस्तेमाल कर सकते हैं. स्ट्राइक को एडजस्ट करने के लिए आपको नीचे ऑप्शन मिलेगा. वहीं मोबाइल पर खेल रहे हैं तो आप स्क्रीन पर अपनी उंगलियों को काम पर लगा सकते हैं.



from NDTV India - Latest https://ift.tt/N5QGRMb
https://ift.tt/ciVnuz6 May 07, 2023 at 11:57PM
Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Post a Comment (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top