Chai GPT की शॉप देख सोशल मीडिया यूज़र्स बोले- इसकी नौकरी तो AI ले ही नहीं सकता है

As Tech in Life
0

Chai GPT Viral : इस देश में कुछ भी ट्रेंडिंग में होता है, लोग उसे अपना लेते हैं. क्रियटिविटी और जुगाड़ के मामले में भारत का कोई सानी नहीं है. अभी हाल ही में हमने देखा है कि देश में कई दुकाने ऐसी खुल चुकी हैं, जो डिग्री के नाम से चल रही हैं. MBA चायवाला, B.Tech पानीपुरी वाली, Graduate चायवाली तमाम ऐसी दुकाने हैं, जो उदाहरण हैं. अभी हाल ही में सोशल मीडिया पर एक तस्वीर वायरल हो रही है. इस तस्वीर में देखा जा सकता है कि Chai GPT के नाम से एक चाय की दुकान भी खुली है. यह शॉप आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) ChatGPT के नाम पर रखी गई है.  'चैटजीपीटी' (ChatGPT) का नाम तो आपने सुना ही होगा. यह एक आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस चैटबॉट है. यहां आपको सभी सवालों का जवाब आसान भाषा में मिलेगा.

तस्वीर देखें- Chai GTP का पूरा नाम- Genuinely Pure Tea

Chai GPT के नाम पर इस दुकान की तस्वीर ट्विटर पर शेयर की गई है. इसे @swatic12 नाम के यूजर ने 17 मई को शेयर की है. इस पोस्ट के साथ एक कैप्शन भी लिखा गया है. कैप्शन में यूज़र ने लिखा है- सिलिकॉन वैली वाले: हमारे पास बेस्ट स्टार्टअप आइडियाज हैं. वहीं इंडियन टी शॉप्स का अलग ही जलवा है!

Chai GTP का पूरा नाम- Genuinely Pure Tea

खबर लिखे जाने तक इस ट्वीट को 53 हजार से अधिक व्यूज मिल चुके हैं. वहीं इस तस्वीर पर कई लोगों के कमेंट्स भी देखने को मिल रहे हैं. इस तस्वीर पर कई लोगों के कमेंट्स देखने को मिल रहे हैं. एख यूज़र ने कमेंट करते हुए लिखा है- भारत में जुगाड़ ही जुगाड़ है. वहीं इस तस्वीर पर एक अन्य यूज़र ने कमेंट करते हुए लिखा है-  इसकी नौकरी तो AI ले ही नहीं सकता है.

इस वीडियो को भी देखें



from NDTV India - Latest https://ift.tt/WmRVvoc
https://ift.tt/3jopqe2 May 19, 2023 at 10:29PM
Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Post a Comment (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top