WFI प्रमुख के मामले में Delhi Police ने सात महिला पहलवानों के बयान दर्ज किए

As Tech in Life
0

दिल्ली पुलिस (Delhi Police) ने भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) के प्रमुख बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ दर्ज मामलों के सिलसिले में सात महिला पहलवानों के बयान दर्ज किए हैं. अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी. दिल्ली पुलिस ने 28 अप्रैल को सिंह के खिलाफ महिला पहलवानों द्वारा लगाए गए यौन उत्पीड़न के आरोपों के संबंध में दो प्राथमिकी दर्ज की.

पुलिस के अनुसार, बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ भादंवि की धारा 354 (महिला की लज्जा भंग करने के इरादे से हमला या आपराधिक बल), 354ए (यौन उत्पीड़न) और 354डी (पीछा करना) के तहत मामला दर्ज किया गया था, जबकि दूसरा मामला पॉक्सो अधिनियम की धारा 10 के तहत दर्ज किया गया था.

एक अधिकारी ने कहा कि उन्होंने पहलवानों के बयान दर्ज कर लिए हैं और मामले की जांच की जा रही है. प्राथमिकी में उल्लिखित घटनाएं कथित तौर पर 2012 और 2022 के बीच विदेश सहित विभिन्न स्थानों पर हुईं. पहलवान 23 अप्रैल से जंतर-मंतर पर धरना दे रहे हैं. पहलवानों और कुछ पुलिसकर्मियों के बीच बुधवार रात कथित तौर पर हाथापाई हो गई.



from NDTV India - Latest https://ift.tt/D9vdujr
https://ift.tt/mhalrFP May 06, 2023 at 01:09AM
Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Post a Comment (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top