धोती-कुर्ते में दिखे खिलाड़ी, संस्कृत में हुई कमेंट्री, अनोखा टूर्नामेंट देख कहेंगे- क्या स्वर्ग में हो रहा है मैच?

As Tech in Life
0

क्रिकेट तो इस देश की शान है. क्रिकेट सिर्फ हमारे देश में एक गेम नहीं बल्कि एक धर्म है. इसे लोग बड़े शौक से देखते हैं और खेलते हैं. जब भी कभी किसी को मौका मिलता है वो क्रिकेट खेलने से नहीं चूकता है. देखा जाए तो क्रिकेट के मामले में हम विश्व के प्रमुख टीमों में से एक हैं. IPL के कारण भारत में इसकी और भी लोकप्रियता बढ़ी है. हालांकि, आज हम आपको एक ऐसे टूर्नामेंट के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसमें खिलाड़ी जर्सी पहन कर नहीं बल्कि धोती-कुर्ते में नज़र आ रहे हैं. सबसे हैरान कर देने वाली बात ये है कि इस मैच में कमेंट्री संस्कृत में हो रही है.

देखें वीडियो

वीडियो देखने के बाद आप समझ ही गए होंगे कि ये देश का पहला और अनोखा टूर्नामेंट हो रहा है. हालांकि, गली-मुहल्ले में लोग इस तरह के मैच खेलते हैं. लेकिन प्रोफेशनली इस तरह के मैच नहीं होते हैं.

यह मैच भोपाल में खेला जा रहा है. इस अनोखे क्रिकेट टूर्नामेंट का नाम महर्षि कप  है.  इस टूर्नामेंट में प्लेयर्स जर्सी और लोअर की जगह धोती-कुर्ता पहनकर पिच पर उतरे. इस क्रिकेट टूर्नामेंट में कमेंट्री भी संस्कृत में ही हुई.

इस वीडियो को देखने के बाद लोग पूरी तरह से चौंक रहे हैं. वायरल हो रहे इस वीडियो पर कई लोगों की प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं. एक यूज़र ने कमेंट करते हुए लिखा है- ये तो बहुत ही शानदार मैच है, ऐसा लग रहा है कि देवलोक में टूर्नामेंट हो रहा है. वहीं इस वीडियो पर एक अन्य यूज़र ने कमेंट करते हुए लिखा है- इसे देखकर अच्छा लगा. संस्कृत का विकास फिर से हो.



from NDTV India - Latest https://ift.tt/KqgdS9U
https://ift.tt/jNrpRn1 January 06, 2023 at 10:24PM
Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Post a Comment (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top