राहुल गांधी को अयोध्या के राम मंदिर में दर्शन के लिए आमंत्रित किया जाएगा : देवेंद्र फडणवीस

As Tech in Life
0

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने शुक्रवार को कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी को अयोध्या में बन रहे भव्य राम मंदिर में दर्शन के लिए न्यौता दिया जाएगा. बीजेपी के वरिष्ठ नेता का यह बयान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा राहुल पर हमला करने और एक जनवरी 2024 तक भव्य राम मंदिर बनकर तैयार होने का ऐलान करने के एक दिन बाद आया है.

अमित शाह के बयान से जुड़े सवाल के जवाब में फडणवीस ने भोपाल में संवाददाताओं से कहा, ‘‘राहुल गांधी को राम मंदिर में दर्शन के लिए बुलाया जाएगा.'' उन्होंने कहा कि राम मंदिर का निर्माण तेजी से चल रहा है.

केंद्रीय गृह मंत्री शाह के गुरुवार को त्रिपुरा के सबरूम में एक रैली को संबोधित करते हुए कन्याकुमारी से कश्मीर तक 3,500 किलोमीटर लंबी ‘भारत जोड़ो यात्रा' निकाल रहे कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर हमला बोलते हुए कहा था, ‘‘राहुल बाबा, सबरूम से सुनिए, एक जनवरी 2024 तक भव्य राम मंदिर बनकर तैयार हो जाएगा.''

देवेंद्र फडणवीस भोपाल में जल-संरक्षण पर राज्यों के मंत्रियों के प्रथम अखिल भारतीय वार्षिक सम्मेलन में भाग लेने आए हैं.



from NDTV India - Latest https://ift.tt/Z8BTbmA
https://ift.tt/jNrpRn1 January 06, 2023 at 11:15PM
Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Post a Comment (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top