पुलिस ने महाराष्ट्र के अकोला जिले में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना (पीएमएफबीवाई) के कार्यान्वयन के लिए सूचीबद्ध एक प्रमुख निजी बीमा कंपनी के 10 कर्मियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है, जिन्होंने कथित रूप से किसानों को उनकी फसल के नुकसान के बारे में गलत जानकारी देकर 3.95 करोड़ रुपये की ठगी की थी. एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी.
अधिकारी ने बताया कि इस संबंध में जिला कृषि अधीक्षक डॉ. मुरलीधर इंगले ने आईसीआईसीआई लोम्बार्ड बीमा कंपनी के कर्मचारियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी, जिसके आधार पर 21 मार्च को अकोला के खदान थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई.
आईसीआईसीआई लोम्बार्ड ने बाद में एक बयान जारी कर कहा कि वह जांच में अधिकारियों के साथ सहयोग कर रही है और योजना के कार्यान्वयन के लिए पीएमएफबीवाई दिशा-निर्देशों के अनुसार कृषि विभाग के साथ मिलकर काम करेगी.
प्राथमिकी में कहा गया है कि कंपनी के कर्मचारियों ने झूठी पंचनामा रिपोर्ट (सर्वे फॉर्म) तैयार की और बेमौसम बारिश तथा अन्य प्राकृतिक कारणों से फसल को हुए नुकसान की जानकारी वाली रिपोर्ट पर कृषि विभाग के अधिकारियों के जाली हस्ताक्षर किए और किसानों से 3,95,09,177 रुपये की ठगी की.
इसमें कहा गया है कि कंपनी के 10 कर्मियों पर भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है.
शिकायत में कहा गया है कि आईसीआईसीआई लोम्बार्ड बीमा कंपनी को खरीफ सत्र 2022-23 के लिए अकोला जिले में ‘प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना' के कार्यान्वयन के लिए चुना गया था.
यह भी पढ़ें -
-- खाद्यान्न आत्मनिर्भरता के लिए देश लाल बहादुर शास्त्री का ऋणी : नरेंद्र सिंह तोमर
-- Exclusive: अमृतपाल सिंह पर खुफिया एजेंसी की रिपोर्ट में अहम खुलासे
from NDTV India - Latest https://ift.tt/FwDMcv3
https://ift.tt/kVrYHog March 24, 2023 at 03:24AM