भगोड़े खालिस्तानी अलगाववादी अमृतपाल सिंह के दिल्ली में छिपे होने की संभावना : सूत्र

As Tech in Life
0

पंजाब पुलिस के सूत्रों ने कहा है कि कट्टरपंथी उपदेशक अमृतपाल सिंह, जो कि अब तक पुलिस के जाल से बाहर है, दिल्ली में हो सकता है. उसने बताया कि वह आज कथित तौर पर साधु के भेष में एक बस टर्मिनल पर उतर गया. दिल्ली और पंजाब पुलिस की टीमें आज सुबह से ही कश्मीरी गेट स्थित इंटर स्टेट बस टर्मिनल पर मौजूद हैं और सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही हैं.

हत्या के प्रयास, कानून व्यवस्था में बाधा डालने और अशांति पैदा करने का आरोपी अमृतपाल सिंह शनिवार से फरार चल रहा है. अधिकारियों ने उसकी मोटरसाइकिल को रोकने और उसे गिरफ्तार करने की कोशिश की थी, लेकिन वह भागने में सफल हो गया.

उसे आखिरी बार हरियाणा में देखा गया था. उसे एक सीसीटीवी कैमरे के फुटेज से पहचाना गया. वह सोमवार को एक महिला के घर से निकलते हुए देखा गया था. पुलिस से बचकर भागने के दौरान उक्त महिला ने उसे आश्रय दिया था. फुटेज में भगोड़ा अलगाववादी अपना चेहरा छिपाने के लिए छाता लिए हुए दिखाई दिया.

पुलिस ने बताया कि अमृतपाल सिंह और उसके सहयोगी पापलप्रीत सिंह को हरियाणा के कुरुक्षेत्र में अपने घर में शरण देने वाली महिला बलजीत कौर को गिरफ्तार कर लिया गया है.

कल पुलिस ने कहा था कि अमृतपाल सिंह ने गिरफ्तारी से बचने के लिए 12 घंटे में पांच वाहन बदले. उसके कट्टरपंथी संगठन 'वारिस पंजाब दे' पर पुलिस की कार्रवाई के पहले दिन उसे मारुति ब्रेजा एसयूवी में और उससे पहले एक मर्सिडीज में देखा गया था. बाद में उसे गुलाबी पगड़ी और काला चश्मा पहने हुए एक बाइक पर सवारी करते हुए देखा गया. इससे पता चलता है कि उसने पुलिस की नज़रों से बचने के लिए अपना भेष बदलने की कोशिश की.

पुलिस ने भगोड़े को पकड़ने में जनता की मदद लेने के लिए अलगाववादी की सात तस्वीरें जारी की हैं. इनमें से कुछ में वह पगड़ी नहीं पहने है.



from NDTV India - Latest https://ift.tt/QXF4nxz
https://ift.tt/jcPBHGD March 24, 2023 at 11:12PM
Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Post a Comment (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top