मुंबई : सोनू निगम के पिता के घर से 72 लाख रुपये की चोरी के आरोप में पूर्व ड्राइवर पर मामला दर्ज

As Tech in Life
0

मुंबई में गायक सोनू निगम के 76-वर्षीय पिता के घर से कथित रूप से 72 लाख रुपये चोरी करने के आरोप में उनके (पिता के) पूर्व ड्राइवर पर मामला दर्ज किया गया है. एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी. अधिकारी ने बताया कि गायक के पिता अगमकुमार निगम अंधेरी पश्चिम के ओशिवारा में विंडसर ग्रैंड बिल्डिंग में रहते हैं और कथित चोरी 19 मार्च से 20 मार्च के बीच हुई. उन्होंने बताया कि सोनू की छोटी बहन निकिता ने बुधवार तड़के कथित चोरी की शिकायत ओशिवारा पुलिस थाने में दर्ज कराई. 

अधिकारी ने बताया कि शिकायत के अनुसार, अगमकुमार के पास लगभग आठ महीने से रेहान नाम व्यक्ति ड्राइवर के तौर पर काम कर रहा था, लेकिन हाल ही में उसे हटा दिया गया, क्योंकि उसका प्रदर्शन संतोषजनक नहीं था. 

अधिकारी ने शिकायत का हवाला देते हुए बताया कि रविवार (19 मार्च) दोपहर अगमकुमार दोपहर के भोजन के लिए वर्साेवा इलाके में निकिता के घर गए और कुछ देर बाद लौटे. शाम को उन्होंने अपनी बेटी को फोन कर बताया कि लकड़ी की अलमारी में रखे डिजिटल लॉकर से 40 लाख रुपये गायब हैं. 

उन्होंने बताया कि अगले दिन अगमकुमार वीजा संबंधी किसी काम से अपने बेटे के घर “7-बंगलों” में गए और शाम को लौटे. उन्होंने लॉकर से और 32 लाख रुपये गायब पाए, जो क्षतिग्रस्त नहीं था. 

अधिकारी ने बताया कि अगमकुमार और निकिता ने अपनी सोसाइटी के सीसीटीवी फुटेज खंगाले, जिसमें उनके पूर्व ड्राइवर रेहान को दोनों दिन बैग लेकर उनके (अगमकुमार के) फ्लैट की ओर जाते हुए दिखाया गया है, जब वह बाहर थे.

शिकायत के अनुसार, अगमकुमार को शक है कि रेहान “डुप्लीकेट चाबी” की मदद से उनके फ्लैट में घुसा और कमरे में डिजिटल लॉकर से 72 रुपये चुरा लिए.

अधिकारी ने बताया कि निकिता की शिकायत पर ओशिवारा पुलिस ने चोरी और घर में घुसने के लिए भारतीय दंड संहिता की धारा 380, 454 और 457 के तहत प्राथमिकी दर्ज की. उन्होंने बताया कि जांच जारी है. 

ये भी पढ़ें:

* VIDEO: सोनू निगम के साथ बीच इवेंट में हुई बदतमीजी के बाद मारपीट, वीडियो आया सामने
* VIDEO: तेजस्वी प्रकाश ने सोनू निगम के साथ मिलाए सुर से सुर, इस अंदाज में किया प्यार का इजहार पानी-पानी हुए करण कुंद्रा
* लंदन की सड़कों पर इस शख्स ने गाया 'कल हो न हो' गाना, लोगों ने कहा- सोनू निगम है क्या?



from NDTV India - Latest https://ift.tt/r32igvH
https://ift.tt/RZ64ncB March 23, 2023 at 04:52AM
Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Post a Comment (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top