अदाणी समूह की सात कंपनियों के शेयर चढ़े, तीन में रहा नुकसान

As Tech in Life
0

शेयर बाजारों में सकारात्मक रुख के बीच अदाणी समूह की दस सूचीबद्ध कंपनियों में से सात के शेयर शुक्रवार को बढ़त के साथ बंद हुए. समूह की प्रमुख कंपनी अदाणी एंटरप्राइजेज का शेयर भी दो प्रतिशत चढ़ गया. अदाणी एंटरप्राइजेज समेत समूह की सात कंपनियों के शेयर लाभ के साथ बंद हुए, जबकि तीन में नुकसान रहा.

बीएसई पर अदाणी एंटरप्राइजेज का शेयर 1.88 प्रतिशत बढ़कर 1,877.15 रुपये पर बंद हुआ. इसका बाजार मूल्यांकन बढ़कर 2.13 लाख करोड़ रुपये हो गया.

इसके अलावा अदाणी ट्रांसमिशन का शेयर 1,024.85 रुपये और अदाणी ग्रीन एनर्जी 816.80 रुपये पर बंद हुआ. इन कंपनियों के शेयरों में पांच-पांच प्रतिशत की बढ़त हुई. इन कंपनियों के शेयरों ने बीएसई पर अपने ऊपरी सर्किट को छुआ.

वहीं अदाणी विल्मर का शेयर 1.52 प्रतिशत उछलकर 427.35 रुपये पर, अदाणी टोटल गैस 1.07 प्रतिशत बढ़कर 897.95 रुपये पर और अदाणी पावर 0.60 प्रतिशत बढ़कर 199.95 रुपये पर बंद हुआ.

साथ ही, बीएसई पर अदाणी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकॉनमिक जोन का शेयर 0.14 प्रतिशत की बढ़त के साथ 680.10 रुपये पर बंद हुआ.

दूसरी ओर, एनडीटीवी 1.63 प्रतिशत गिरकर 205.70 रुपये पर, एसीसी 1.39 प्रतिशत गिरकर 1,728.80 रुपये पर और अंबुजा सीमेंट्स 0.09 प्रतिशत घटकर 378.25 रुपये पर बंद हुआ.

इस बीच, शेयर बाजार में बीएसई सेंसेक्स 355.06 अंक यानी 0.62 प्रतिशत चढ़कर 57,989.90 अंक पर बंद हुआ. वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 114.45 अंक या 0.67 प्रतिशत बढ़कर 17,100.05 अंक पर बंद हुआ.

शेयर बाजारों में गुरुवार को सकारात्मक रुख के बीच अडाणी समूह की छह सूचीबद्ध कंपनियों के शेयर लाभ दर्शाते बंद हुए थे, जबकि चार कंपनियां नुकसान में रही थीं.

एनएसई और बीएसई ने गुरुवार को घोषणा की थी कि अडाणी समूह की तीन कंपनियां - अडाणी एंटरप्राइजेज, अडाणी पावर और अडाणी विल्मर शुक्रवार से अल्पकालिक अतिरिक्त निगरानी उपाय (ASM) ढांचे से बाहर हो जाएंगी.



from NDTV India - Latest https://ift.tt/vDHV1lh
https://ift.tt/kVrYHog March 23, 2023 at 10:34PM
Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Post a Comment (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top