Anand Mahindra Shares Hand Made & Fan Made Ice Cream Video: गर्मी की शुरुआत होते ही लोगों को अपनी मनपसंद आइसक्रीम का ख्याल आने लगता है. इस तपती गर्मी में बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक हर कोई आइसक्रीम स्वाद लेने खुद को नहीं रोक पाता. यही वजह है कि, स्वाद के हिसाब से आज तरह-तरह के फ्लेवर्स लोगों के स्वाद को और भी ज्यादा बढ़ाने का काम रहे हैं. हाल ही में एक ऐसी ही आइसक्रीम का वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींच रहा है, जिसे बिजनेस टाइकून आनंद महिंद्रा ने अपने ट्विटर हैंडल से शेयर किया है.
यहां देखें वीडियो
Where there's a will, there's a way.
— anand mahindra (@anandmahindra) March 29, 2023
Hand-made & Fan-made ice cream. Only in India… pic.twitter.com/NhZd3Fu2NX
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर इस वीडियो को आनंद महिंद्रा ने अपने हैंडल से शेयर किया है, जिसे खूब देखा और पसंद किया जा रहा है, जिसमें एक महिला गजब की जुगाड़ लगाकर फटाफट आइसक्रीम तैयार करती नजर आ रही है. वीडियो में महिला बड़े ही शानदार तरीके से पंखे के सहारे देसी तरीके से आइसक्रीम बनाती नजर आ रही है. वीडियो शेयर करते हुए आनंद महिंद्रा ने कैप्शन में लिखा है, 'जहां चाह होती है वहीं राह होती है. हाथ और पंखे की मदद से बनी आइसक्रीम आपको सिर्फ भारत में ही देखने को मिल सकती है.'
2 मिनट 31 सेकंड के इस वीडियो को अब तक 868.6K व्यूज मिल चुके हैं, जबकि 40 हजार से ज्यादा लोगों ने इस वीडियो को लाइक किया है. वहीं इस वीडियो पर यूजर्स का अच्छा-खासा रिसपॉस देखने को मिल रहा है. वीडियो में देखा जा सकता है कि, कैसे महिला बड़े से स्टील के कंटेनर में आइसक्रीम मिक्सचर को डालकर उसे तैयार कर रही होती है. इसके बाद बाद वह उसे एक बड़े से कंटेनर में शिफ्ट कर देती है और फिर उसे बर्फ से भर देती है. इसके बाद महिला छत पर टंगे पंखे से उसे बांधकर पंखा ऑन कर देती है. वीडियो में आगे देखा जा सकता है कि, कैसे पंखा धीरे-धीरे घूमता है और थोड़ी ही देर बाद आइक्रीम सेट हो जाती है. वीडियो के आखिर में महिला एक बाउल में आइसक्रीम निकालकर उसे सर्व करती है.
from NDTV India - Latest https://ift.tt/zlrJtkV
https://ift.tt/AQkC5hJ March 30, 2023 at 02:39AM