VIDEO: साधारण से दिखने वाले ऑटो रिक्शा को बना दिया फुल 'Luxury Car', सनरूफ का भी है इंतजाम

As Tech in Life
0

Amazing Modified Auto Rickshaw: ऑटो रिक्शा भारत में एक अच्छी पब्लिक ट्रांसपोर्ट सुविधा है. वहीं अक्सर कई ड्राइवर अपने इन तिपहिया वाहनों को अलग-अलग तरीके से सजाते-संवारते नजर आते हैं, जिनके वीडियोज अक्सर सोशल मीडिया पर देखने को मिल जाते हैं. वहीं कुछ कमाल के वीडियोज कई बार लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचते हुए चर्चा का विषय बन जाते है, जैसा कि हाल ही में वायरल इस वीडियो को देखकर समझा जा सकता है. वीडियो में दिख रहे इस ऑटोरिक्शा को एक लक्जरी वाहन के रूप में डिजाइन कर दिया गया है, जिसे देखकर हर कोई हैरान है.

यहां देखें वीडियो

दरअसल, एक साधारण से दिखने वाले ऑटो रिक्शा को कुछ इस तरह डिजाइन किया गया है, जिस पर से आप भी अपनी नजरें नहीं हटा पाएंगे. वीडियो में देखा जा सकता है कि, शख्स ने ऑटो को बड़े ही गजब से तरीके मोडिफाई करवाया है, जिस पर सफर करने के लिए सवारी एक्ट्रा भुगतान देने को भी तैयार हो जाएगी. इस पिंक ऑटो रिक्शा (Pink Auto Rickshaw) का यह वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है. वीडियो में देखा जा सकता है कि, ऑटो में आरामदायक सीट के साथ-साथ सवारी को सनरूफ का आनंद लेने का भी मौका मिल सकता है.

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर इस कमाल के वीडियो को autorikshaw_kerala_ नाम के अकाउंट से 22 फरवरी को शेयर किया गया था. इस वीडियो को खूब देखा और पसंद किया जा रहा है. इस वीडियो को अब तक 9 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं, जबकि 71 हजार से ज्यादा लोगों ने इस वीडियो को लाइक किया है. इस वीडियो को देख चुके यूजर्स इस पर तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, 'ये तो ऑटो का रॉल्स रॉयस है.' दूसरे यूजर ने लिखा, 'इसका किराया भी 10 किलोमीटर के लिए 850 रुपये होगा.'



from NDTV India - Latest https://ift.tt/ZbEsIt5
https://ift.tt/AQkC5hJ March 30, 2023 at 03:09AM
Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Post a Comment (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top