दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को कहा कि विस्तारित आश्रम फ्लाईओवर का उद्घाटन जल्द ही होगा. फ्लाईओवर का उद्घाटन 28 फरवरी को होना था. केजरीवाल ने संवाददाता सम्मेलन में उन दावों को खारिज किया कि फ्लाईओवर का उद्घाटन टलने का कारण दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी है. उन्होंने कहा, ‘‘इसके उद्घाटन को सिसोदिया (गिरफ्तारी) के कारण नहीं टाला गया है. कुछ काम बाकी हैं जो तीन-चार दिन में पूरे हो जाएंगे.''
हालांकि, एक वरिष्ठ सरकारी अधिकारी ने पहले कहा था कि उद्घाटन को सिसोदिया की गिरफ्तारी के मद्देनजर स्थगित कर दिया गया. अधिकारी ने कहा था, “फ्लाईओवर एक्सटेंशन को मंगलवार को जनता के लिए खोला जाना था और मुख्यमंत्री कार्यालय से तारीख मिल गई थी. लेकिन हाल के घटनाक्रम के मद्देनजर अब हमें उनके कार्यालय से नई तारीख लेनी होगी. फ्लाईओवर के विस्तार का काम पूरा हो चुका है.''
गौरतलब है कि केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने वर्ष 2021-22 के लिए शराब नीति बनाने और उसे लागू करने में कथित भ्रष्टाचार को लेकर सिसोदिया को रविवार शाम गिरफ्तार किया था. यह नीति अब रद्द की जा चुकी है. सिसोदिया को मंगलवार को यहां की एक विशेष अदालत ने सीबीआई की पांच दिन की हिरासत में भेज दिया था. परियोजना को मंत्रिमंडल की मंजूरी मिलने के बाद जून, 2020 में फ्लाईओवर एक्सटेंशन का निर्माण कार्य शुरू हुआ था. परियोजना की कुल लागत 128.25 करोड़ रुपये है.
ये भी पढ़ें-
- जेल में बंद अतीक अहमद को सता रहा "फर्जी एनकाउंटर" का डर, खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा
- प्रधानमंत्री मोदी ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को दी जन्मदिन की बधाई, कही ये बात
- उमेशपाल हत्याकांड : अतीक अहमद के करीबी जफर के घर पर चला योगी का बुलडोजर
from NDTV India - Latest https://ift.tt/VINgmUC
https://ift.tt/PsjrXFi March 01, 2023 at 11:48PM