पूर्व सांसद अतीक अहमद की पत्नी ने किराए के घर को अवैध तरीके से गिराने का आरोप लगाया

As Tech in Life
0

प्रयागराज को उमेश पाल की हत्या के मामले में नामजद बाहुबली पूर्व सांसद अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता परवीन ने सीएम योगी आदित्यनाथ और इलाहाबाद हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस को चिट्ठी लिखी है. उन्होंने किराए के घर को अवैध तरीके से गिराए जाने और मकान में फर्जी तरीके से हथियार रखे जाने का आरोप लगाया है. 

शाइस्ता परवीन ने प्रयागराज से जुड़े यूपी के एक कैबिनेट मंत्री और उनकी पत्नी पर साजिश रचने का आरोप लगाया है. उन्होंने सियासी वजहों से साजिश रचकर परेशान किए जाने का आरोप लगाया है और सीएम और चीफ जस्टिस से मामले की ज्यूडिशियल या मजिस्ट्रेटी जांच कराए जाने की मांग की है.

उन्होंने पुलिस वालों पर डेढ़ लाख रुपए और सात लाख रुपये की ज्वेलरी उठाकर ले जाने का भी आरोप लगाया है. उन्होंने कहा है कि कुछ अधिकारी हमारे सियासी विरोधियों को खुश करने के लिए उत्पीड़न कर रहे हैं. 

शाइस्ता परवीन ने सीएम पोर्टल पर शिकायत भी दर्ज कराई है.



from NDTV India - Latest https://ift.tt/ifL1Frt
https://ift.tt/PsjrXFi March 02, 2023 at 05:03AM
Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Post a Comment (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top