पंजाब की भगवंत मान सरकार का गन कल्चर के खिलाफ बड़ा एक्शन

As Tech in Life
0

पंजाब की भगवंत मान सरकार ने गन कल्चर के खिलाफ बड़ा एक्शन लेते हुए राज्य में 813 गन लाइसेंस रद्द कर दिए हैं. पंजाब सरकार ने जो 813 हथियारों के लाइसेंस रद्द किए है, उनमें लुधियाना ग्रामीण के 87, शहीद भगत सिंह नगर के 48, गुरदासपुर के 10, फरीदकोट के 84, पठानकोट के 199, होशियापुर के 47, कपूरथला के 6, एस.ए.एस कस्बा के 235, संगरूर के 16, अमतृसर आयुक्तालय के 27, जालंधर आयुक्त कार्यालय के 11 और कई अन्य जिलों के लोगों के आर्म्स लाइसेंस कैंसिल किए गए हैं.

अब तक पंजाब सरकार 2000 से अधिक आर्म्स लाइसेंस रद्द कर चुकी है.

बंदूक रखने के लिए कई नियमों का पालन करना होगा. अब पंजाब में सार्वजनिक समारोहों, धार्मिक स्थलों, विवाह समारोहों या दूसरे किसी भी कार्यक्रमों में हथियारों को ले जाने और प्रदर्शित करने पर रोक है. आगामी दिनों में अलग-अलग इलाकों में रैंडम चेकिंग भी की जाएगी. 

इसके अलावा हिंसा और हथियारों का महिमामंडन करने वालों पर पूरी तरह से प्रतिबंध होगा. 

बता दें, पंजाब में कुल 3 लाख 73 हजार 53 आर्म्स लाइसेंस हैं. पंजाब सरकार गन कल्चर को खत्म करने के लिए लगातार कार्रवाई कर रही है. 



from NDTV India - Latest https://ift.tt/TrbR2AO
https://ift.tt/BWDUqOy March 12, 2023 at 11:37PM
Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Post a Comment (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top