"हम असंभव को संभव बनाते हैं" : पूर्वी लद्दाख में शून्‍य से नीचे तापमान में क्रिकेट खेलते दिखे सेना के जवान

As Tech in Life
0

भारतीय सेना ने वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर चीन के साथ जारी गतिरोध के बीच पूर्वी लद्दाख क्षेत्र में अत्यधिक ऊंचाई वाले अग्रिम क्षेत्र में अपने सैनिकों की क्रिकेट खेलते हुए तस्वीरें और वीडियो जारी किए हैं. सेना की लेह स्थित ‘फायर एंड फ्यूरी कोर' ने तस्वीरें जारी कीं और कहा, ‘‘हम असंभव को संभव बनाते हैं.'' सूत्रों ने बताया कि यह मैच 14,500 फुट की ऊंचाई पर खेला गया, जो दुर्गम इलाके में तैनात सैनिकों के उच्च मनोबल और उत्साह को दर्शाता है. हालांकि, उस स्थान के बारे में सटीक जानकारी नहीं दी गई है, जहां सैनिकों ने क्रिकेट खेला. 

‘फायर एंड फ्यूरी कोर' ने शुक्रवार को एक ट्वीट में कहा कि क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन शून्य से नीचे के तापमान में ‘‘अत्यधिक ऊंचाई'' वाले क्षेत्र में किया गया. 

सेना ने कहा, ‘‘पटियाला ब्रिगेड त्रिशूल डिवीजन ने शून्य डिग्री के नीचे वाले तापमान में इस अत्यंत ऊंचे स्थल पर पूरे उत्साह के साथ क्रिकेट स्पर्धा को आयोजित किया गया था. हम असंभव को संभव बनाते हैं.''

यह स्पर्धा भारत एवं चीन के सैनिकों के बीच डेमचाक और डेसपांग क्षेत्रों में जारी गतिरोध के बीच आयोजित की गई. 

ये भी पढ़ें :

* भारतीय सेना ने पुंछ सेक्टर से 2 करोड़ रुपये से अधिक नकदी और नशीले पदार्थ किए बरामद
* जम्‍मू-कश्‍मीर: सेना की हिरासत से लापता युवक की लाश बरामद, परिवार ने किया विरोध-प्रदर्शन
* "यह युद्ध नहीं बल्कि कानून के शासन की बात है": OROP मामले में SC ने रक्षा मंत्रालय को लगाई फटकार



from NDTV India - Latest https://ift.tt/IyUYPNX
https://ift.tt/JE1lf60 March 04, 2023 at 11:19PM
Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Post a Comment (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top