मुंबई के आजाद मैदान में 'जस्टिस फॉर दर्शन सोलंकी' आंदोलन

As Tech in Life
0

आईआईटी बॉम्बे के छात्र दर्शन सोलंकी की खुदकुशी के मामले ने आईआईटी जैसे संस्थानों में अनसूचित जाति, जनजाति के छात्रों के साथ अन्य वर्ग के छात्रों के व्यवहार को लेकर और साथ ही आईआईटी प्रबंधन की कार्यक्षमता पर भी सवाल उठाया है. इसे लेकर पूरे देश में आंदोलन चल रहा है. इसी क्रम में मुंबई के आजाद मैदान में भी दर्शन को न्याय दिलाने के लिए बड़ी संख्या में लोग जमा हुए. इस आंदोलन में दर्शन के  माता - पिता भी शामिल हुए. 

एनडीटीवी से बातचीत में दर्शन के पिता रमेश सोलंकी ने कहा कि उनके बेटे ने खुदकुशी नही की है बल्कि उसकी हत्या की गई है. हालांकि पुलिस की अभी तक की जांच के मुताबिक दर्शन परीक्षा में एक पेपर खराब जाने से दुखी था. लेकिन दर्शन के पिता इस बात को मानने के लिए तैयार नहीं हैं.

इस बीच मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच के लिए क्राइम ब्रांच की SIT बना दी गई है.



from NDTV India - Latest https://ift.tt/BgaFNS0
https://ift.tt/JE1lf60 March 05, 2023 at 03:46AM
Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Post a Comment (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top