सलमान खान की गोदी में दिख रहा लड़का आज है बड़ा बॉलीवुड हीरो, भाईजान की एक्ट्रेस से है अफेयर की खबर, पहचाना क्या?

As Tech in Life
0

सलमान खान बॉलीवुड के सुपरस्टार हैं. सलमान खान के नाम से ही फिल्में चलती हैं. जल्द ही सलमान खान की फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' भी रिलीज होने वाली है. सलमान खान के फैन्स उनकी इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. सलमान खान से जुड़ी छोटी से छोटी चीज सोशल मीडिया पर वायरल होती है. खासकर उनकी थ्रोबैक तस्वीरों को खूब पसंद किया जाता है. सलमान खान की ऐसी ही एक फोटो आज की इस पोस्ट में हम आपके लिए लेकर आए हैं. हालांकि इस फोटो में आपको सलमान खान की गोदी में नजर आ रहे छोटे बच्चे को पहचानना है.

फोटो में आप देख सकते हैं कि सलमान ने अपनी गोदी में एक छोटे बच्चे को लिया हुआ है. खुद सलमान ने इस फोटो को अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया था. फोटो को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा था, "कल लॉन्च किया जा रहा है... कल देखते हैं ये लड़का आज कैसे दिखता है...". क्या आप बता सकते हैं कि ये बच्चा आखिर कौन है? हिंट के लिए बता दें खबर है कि यह बच्चा आज के टाइम में फिल्म 'दबंग' में सलमान खान की हीरोइन रह चुकीं एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा को डेट कर रहे हैं.

बताया जा रहा है कि यह बच्चा और कोई और नहीं बल्कि जहीर इकबाल हैं. हालांकि नाम की अभी पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन सोशल मीडिया पर आ रहे कमेंट्स में लोग इस बच्चे का नाम जहीर इकबाल बता रहे हैं. जहीर इकबाल एक जाने-माने अभिनेता हैं. वे फिल्म नोटबुक में अपने शानदार अभिनय के लिए जाने जाते हैं. नोटबुक में वे प्रनूतन बहल के साथ दिखाई दिए थे. इसके साथ ही वे हाल ही में सोनाक्षी सिन्हा और हुमा कुरैशी के साथ डबल XL में नजर आए हैं. 



from NDTV India - Latest https://ift.tt/z046Tkl
https://ift.tt/Kp1ZwvF March 03, 2023 at 06:39AM
Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Post a Comment (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top