नूतन की पोती Pranutan के आगे फेल है पूरी कायनात, मोहनीश बहल की बेटी को देख फैन्स बोले- कोई नहीं है टक्कर में !

As Tech in Life
0

मोहनीश बहल (Mohnish Bahl) बॉलीवुड के एक जाने-माने अभिनेता रह चुके हैं, जिन्हें कई फिल्मों में बेहतरीन किरदार निभाते हुए देखा जा चुका है. मोहनीश बहल की बेटी औरअपने जमाने की जानी-मानी एक्ट्रेस नूतन (Nutan Actress) की पोती प्रनूतन बहल बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत अभिनेत्रियों में से एक हैं. हालांकि, प्रनूतन (Pranutan Bahl Photo) अब तक सिर्फ दो ही फिल्मों 'हेलमेट (Helmet)' और 'नोटबुक (Notebook)' में नजर आई हैं. बावजूद इसके बहुत कम ही समय में वे इंटरनेट सेंसेशन बन चुकी हैं.

जी हां, मोहनीश बहल की बेटी और नूतन की पोती प्रनूतन (Pranutan Bahl) दिखने में बेहद ही खूबसूरत हैं. वे सोशल मीडिया पर बहुत एक्टिव रहती हैं और अपनी फोटो व वीडियो के जरिए अक्सर फैन्स के साथ जुड़ी रहती हैं. इसी क्रम में प्रनूतन बहल अपनी लेटेस्ट फोटो से एक बार फिर चर्चा में आ गई हैं.

प्रनूतन बहल का इंस्टा प्रोफाइल वैसे तो उनकी खूबसूरत तस्वीरों से भरा है, लेकिन एक दिन पहले उन्होंने अपनी एक फोटो शेयर की है, जो इस समय चर्चा में है. इस फोटो में प्रनूतन की बेमिसाल खूबसूरती देख फैन्स भी दंग रह गए हैं. इस फोटो में प्रनूतन क्रीम फ्लोरल लहंगे और रफल दुपट्टे में काफी खूबसूरत लग रही हैं. खुले बालों और कम से कम मेकअप में प्रनूतन की अदाएं देखते ही बन रही है. फोटो में वे जिस इंटेंस लुक के साथ पोज दे रही हैं, उसे देख फैन्स की नींदें उड़ गई हैं. लोगों के ढेरों कमेंट्स इस तस्वीर पर आए हैं.

प्रनूतन बहल की इस फोटो को देखने के बाद लोग उनकी तुलना उनकी दादी यानी दिवंगत एक्ट्रेस नूतन (Nutan Granddaughter) से करने लगे हैं. एक यूजर ने कमेंट कर लिखा है, 'नूतन पर गई हैं आप', तो एक अन्य ने लिखा है, 'बेमिसाल खूबसूरती'. तो आपको कैसी लगीं मोहनीश बहल (Mohnish Bahl Daughter) की बेटी और नूतन  की पोती प्रनूतन? कमेंट कर बताना ना भूलें.



from NDTV India - Latest https://ift.tt/EQTxJ9n
https://ift.tt/Kp1ZwvF March 03, 2023 at 06:40AM
Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Post a Comment (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top