नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी ने लिखा इमोशनल पोस्ट, शनिवार को जेल से रिहा हो सकते हैं सिद्धू

As Tech in Life
0

कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू पटियाला जेल से एक अप्रैल को रिहा किये जा सकते हैं. रोड रेज के मामले में 59 वर्षीय सिद्धू एक साल जेल की सजा काट रहे हैं. वहीं कैंसर से जूझ रही नवजोत कौर ने सिद्धू की जेल से रिहाई से पहले एक भावनात्मक ट्वीट साझा किया है. 

भावनात्मक ट्वीट साझा करते हुए कहा कि उन्होंने लिखा,  "सिद्धू को सबक सिखाने के लिए भगवान से मौत मांगी थी. अपने पोस्ट में लिखा, "पंजाब के लिए उनके पति के प्यार ने उन्हें किसी भी लगाव के दायरे से बाहर कर दिया था."
 "बिल्कुल सही”
नवजोत कौर सिद्धू ने ट्वीट कर कहा-  "बिल्कुल सही: आपका इंतजार किया, आपको बार-बार न्याय से वंचित होते हुए देखा. सत्य इतना शक्तिशाली है. लेकिन यह बार-बार आपकी परीक्षा लेता है. क्षमा करें, आपका इंतजार नहीं कर सकती, क्योंकि यह चरण 2 घातक कैंसर है. आज सर्जरी के लिए जा रही हूं. किसी एक को दोष नहीं दिया जाना चाहिए क्योंकि यह भगवान की योजना है."

उन्होंने ट्वीट कर लिखा, "आपने जो मांगा है वह मैं आपको दूंगा, लेकिन परम चेतना की इच्छा के विरुद्ध नहीं. इसलिए उन्होंने मुझे बीच में ही छोड़ दिया. प्रत्येक व्यक्ति की नियति और यात्रा अलग होती है. हमें इस पर सवाल उठाने का कोई अधिकार नहीं है. केवल एक व्यक्ति जिसे सुधार की आवश्यकता है वह हमारा है." खुद का. उसकी दुनिया: उसके कानून,"


बता दें कि वर्ष 1988 के रोड रेज के मामले में 59 वर्षीय सिद्धू एक साल जेल की सजा काट रहे हैं. पंजाब कांग्रेस के पूर्व प्रमुख ने पटियाला की एक अदालत में आत्मसर्मण कर दिया था जिसके बाद उन्हें पिछले साल 20 मई को जेल भेज दिया गया. उच्चतम न्यायालय ने उन्हें एक साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई है.

उच्चतम न्यायालय ने अपने आदेश में कहा था कि अपर्याप्त सजा देने के लिए दिखाई गई कोई भी सहानुभूति न्याय प्रणाली को और अधिक नुकसान पहुंचाएगी और इससे कानून के प्रभाव के प्रति जनता के भरोसे पर विपरीत प्रभाव पड़ेगा. इस घटना में 65 साल के एक बुजुर्ग व्यक्ति गुरनाम सिंह की मौत हो गई थी. वर्मा ने कहा कि पंजाब जेल नियमावली के मुताबिक अच्छे चालचलन वाला दोषी छूट पाने का हकदार है. वर्मा ने कहा कि बहुत अधिक संभावना है कि उन्हें शनिवार को पटियाला जेल से रिहा कर दिया जाएगा.

ये भी पढ़ें:-

पश्चिम बंगाल में रामनवमी पर हिंसा; दो गुटों के बीच झड़प, कई वाहन जलाए

राम नवमी पर हावड़ा में हिंसा के खिलाफ कलकत्ता हाईकोर्ट पहुंची BJP, NIA जांच की मांग

हावड़ा हिंसा मामला : गृहमंत्री अमित शाह ने की राज्यपाल से बात, प्रभावित इलाकों का दौरा करेंगे गवर्नर



from NDTV India - Latest https://ift.tt/Dhdk4u1
https://ift.tt/cbrUfnZ April 01, 2023 at 12:43AM
Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Post a Comment (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top