MP में बेखौफ अपराधियों ने 2 व्यपारियों को मारी गोली, 1 की मौत

As Tech in Life
0

मुरैना (मध्य प्रदेश) के दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में अपराधियों ने गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया है. इस घटना में 1 व्यपारी की मौत हो गई तो वहीं, दूसरा गंभीर रुप से घायल हो गया. घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले को लेकर केस दर्ज किया और छानबीन शुरु कर दी है.

बताया जाता है कि बानमोर थाना क्षेत्र के स्टेशन रोड पर कपड़े की दुकान पर व्यपारी बैठा था. इस दौरान अपराधियों ने उसपर गोलीबारी कर दी. इसके बाद इलाज के दौरान बानमोर के कपड़ा व्यवसाई और प्रॉपर्टी डीलर कैलाश चंद गुप्ता की मौत हो गई. परिजनों का कहना है कि यह हत्या प्रॉपर्टी विवाद में हुई है. गोलीबारी की यह घटना सीसीटीवी में भी कैद हुई है. पुलिस ने व्यपारी के परिजनों की सुरक्षा बढ़ा दी है और मामले की जांच में जुट गई है.

वहीं, दूसरी घटना नूराबाद थाना क्षेत्र के करुआ मोड़ के पास हुई है. यहां अपराधियों ने तेल व्यवसारई रमेश चंद्र बिरला को रंगदारी टैक्स नहीं देने पर गोली मार दी. इस घटना में वे गंभीर रुप से घायल हो गए. पुलिस ने गोलीबारी करने वाले 3 अपराधियों के खिलाफ केस दर्ज किया है. वहीं, इन घटनाओं के बाद पुलिस पर सवाल खड़े होने लगे हैं.

ये भी पढ़ें:-

आम आदमी पार्टी का 'मोदी हटाओ देश बचाओ' अभियान शुरू, दिल्ली में सभा आयोजित

दिल्ली आबकारी नीति: ईडी मामले में मनीष सिसोदिया की जमानत याचिका पर सुनवाई टली



from NDTV India - Latest https://ift.tt/BTICcsS
https://ift.tt/cbrUfnZ April 01, 2023 at 02:18AM
Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Post a Comment (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top