'आदिपुरुष' का पोस्टर देख टूट गया प्रभास के फैन्स का दिल, बोले- मत करो सर इसको रिलीज

As Tech in Life
0

राम नवमी के मौके पर प्रभास की फिल्म 'आदिपुरुष' का पोस्टर रिलीज कर दिया गया है. इस पोस्टर को रिलीज करने की लंबे समय से तैयारी चल रही थी. लेकिन फैन्स को यह पोस्टर रास नहीं आया है और खासकर प्रभास के फैन्स तो इस पोस्टर को देखकर काफी निराश हुए हैं. फिल्म में राम का किरदार प्रभास निभा रहे हैं जबकि सीता के रोल में कृति सेनन, लक्ष्मण सनी सिंह, रावण के किरदार में सैफ अली खान, हनुमान देवदत्ता नागे और इंद्रजीत वत्सल सेठ बने हैं. फिल्म को ओम राउत ने डायरेक्ट किया है. फिल्म रामायण पर आधारित है और 16 जून को रिलीज होने जा रही है. 

लेकिन ऐसा लगता है कि फिल्म का पोस्टर फैन्स को पसंद नहीं आया है.फैन्स पोस्टर में कई खामियां निकाल रहे हैं और इसे एआई से तैयार किया हुआ बना रहे हैं. एक फैन ने तो प्रभास से गुहार लगाई है कि सर इस फिल्म को रिलीज मत करो. प्रभास के एक फैन ने लिखा है, 'प्रभास के बाहुबली लुक को लंबे बाल के साथ भगवान राम के लुक की कल्पना करो...यह कमाल का होता. इस ओम राउत ने प्रभास की सारी क्षमताओं को ही ग्रहण लगा दिया. इस शख्स की वजह से पहली बार प्रभास ट्रोल हो रहे हैं.'

वहीं एक शख्स ने कमेंट किया है, 'अगर लक्ष्मण की दाढ़ी हो सकती है तो राम दाढ़ी क्यों नहीं रख सकता. ओम राउत प्रभास दाढ़ी के साथ उस लुक में कमाल लगते. तुमने पूरा रायता फैला दिया.'

आदिपुरुष को लेकर एक अन्य कमेंट आया है, 'ऐसा लग रहा है कि पोस्टर पूरी तरह एडिटेड है. बॉडी के ऊपर बाद में चेहरे क्रॉप कर के पेस्ट किए हुए हैं कैनलस में. कृति मैडम के चेहरे पे शैडो हटाना भी भूल गए. बहुत ही खराब एडिटिंग स्किल्स.'



from NDTV India - Latest https://ift.tt/rzPuJ9m
https://ift.tt/cbrUfnZ April 01, 2023 at 05:55AM
Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Post a Comment (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top