पीएम मोदी ने संयुक्‍त कमांडर सम्‍मेलन में की शिरकत, सशस्‍त्र बलों की तैयारियों की समीक्षा की

As Tech in Life
0

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भोपाल में संयुक्त कमांडर सम्मेलन 2023 के समापन सत्र के दौरान सशस्त्र बलों की सुरक्षा स्थिति और परिचालन तैयारियों की समीक्षा की. प्रधानमंत्री को प्रमुख रक्षा अध्यक्ष (सीडीएस) जनरल अनिल चौहान ने इस वर्ष के सम्मेलन के दौरान हुई विभिन्न चर्चाओं के बारे में जानकारी दी. इस मौके पर पीएम मोदी ने राष्ट्र निर्माण और मित्र देशों को मानवीय सहायता और आपदा राहत (एचएडीआर) सहायता प्रदान करने में अहम भूमिका निभाने के लिए सशस्त्र बलों की सराहना की. 

पीएम मोदी ने सेना के तीनों अंगों से नए और उभरते खतरों से निपटने के लिए तैयार रहने का आह्वान किया और इस बात पर जोर दिया कि सशस्त्र बलों को आवश्यक हथियारों और तकनीकों से सुसज्जित करने के लिए सभी कदम उठाए जा रहे हैं.  

सत्र के अंतिम दिन डिजिटलीकरण के पहलुओं सहित साइबर सुरक्षा, सोशल मीडिया की चुनौतियां, आत्मनिर्भरता,  अग्निवीरों के समामेलन और संयुक्तता पर चर्चा की गई. इस साल के सम्मेलन के दायरे का विस्तार किया गया, जिसमें भारतीय थल सेना, भारतीय नौसेना और भारतीय वायु सेना की हर कमान के सैनिकों की भागीदारी सु‍निश्चित करने के साथ ही कुछ बहु-स्तरीय और इंटरऐक्टिव सत्र आयोजित किए गए, इसमें त्रि-सेवा अंडमान और निकोबार कमान भी शामिल थी. 

देश के संयुक्त शीर्ष स्तर के सैन्य नेतृत्व का यह तीन दिवसीय सम्मेलन 30 मार्च 2023 को शुरू हुआ. इसका विषय 'रेडी, रिसर्जेंट, रिलेवेंट' रखा गया. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी शुक्रवार को इसमें शामिल हुए. उन्‍होंने शीर्ष सैन्य अधिकारियों के साथ बातचीत की और रक्षा तैयारियों की समीक्षा की. 

इस साल का सम्मेलन इसलिए भी ख़ास था, जिसमें टीटीपी में बदलाव जैसे मुद्दों और तीनों सेवाओं के बीच अधिक एकीकरण के लिए आगामी उपायों के लिए फील्ड यूनिटों से इनपुट मांगे गए. सैन्य कमांडरों द्वारा इन इनपुट्स पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया. 

ये भी पढ़ें :

* "पहले की सरकारें तुष्टिकरण ही करती थीं लेकिन हम...", पीएम मोदी ने MP को दी वंदे भारत ट्रेन की सौगात
* पीएम मोदी ने लोगों को आधुनिक भारत से जोड़ते हुए पारदर्शी व्यवस्था सुनिश्चित की : पीयूष गोयल
* "पुलिस को अमित शाह से पूछना चाहिए कि..": 'मोदी को फंसाने' वाले बयान पर बोले अशोक गहलोत



from NDTV India - Latest https://ift.tt/Q5pNykz
https://ift.tt/bmWi0Ss April 01, 2023 at 11:06PM
Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Post a Comment (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top