हिमाचल प्रदेश : शिमला नगर निगम की 50 प्रतिशत सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित

As Tech in Life
0

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के स्थानीय निकाय की कुल 34 सीटों में से आधी महिलाओं के लिए आरक्षित होंगी. हिमाचल प्रदेश सरकार की ओर से शनिवार को जारी अधिसूचना में यह जानकारी दी गई. अधिसूचना के मुताबिक 34 में से छह वार्ड अनुसूचित जातियों के लिए आरक्षित होंगे और इनमें से भी तीन सीटें (अनाडेल, नाभा और विकास नगर) इसी समुदाय की महिलाओं के लिए आरक्षित होंगी जबकि 14 सीटें अनारक्षित श्रेणी की होंगी.

शिमला नगर निगम के चुनाव जल्द होने की उम्मीद है क्योंकि नगर निकाय का पांच साल का कार्यकाल पिछले साल जून में ही पूरा हो चुका है और वार्ड परिसीमन को अदालत में चुनौती दिए जाने की वजह से चुनाव नहीं हो पाए हैं.

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने वर्ष 2017 के निकाय चुनाव में शिमला नगर निगम की सत्ता कांग्रेस से छीन ली थी. भाजपा ने वार्ड की संख्या 34 से बढ़ाकर 41 कर दी थी, लेकिन कांग्रेस सरकार ने फैसले को पलट दिया और नए सिरे से परिसीमन किया गया है.



from NDTV India - Latest https://ift.tt/Q24Djsm
https://ift.tt/bmWi0Ss April 01, 2023 at 11:17PM
Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Post a Comment (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top