पठान की कामयाबी के बीच शाहरुख खान ने खरीदी नई महंगी कार, कीमत जानकर उड़ जाएंगे फैंस के होश

As Tech in Life
0

शाहरुख खान चार साल बाद सिल्वर स्क्रीन पर वापसी करने के बाद इन दिनों पठान की कामयाबी का जश्न मना रहे हैं. वहीं सोशल मीडिया पर भी अपनी अपकमिंग फिल्म डंकी और जवान की चर्चा सुनकर किंग खान का दिल खुश होने वाला है. इसी बीच एक्टर शाहरुख खान ने खुद को एक नया तोहफा दिया है, जो लाखों का नहीं बल्कि करोड़ों का है. दरअसल, रविवार देर शाम महंगी कार रोल्स-रॉयस कलिनन ब्लैक बैज के साथ एक्टर को देखा गया है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. 

रिपोर्ट्स के मुताबिक, शाहरुख खान द्वारा खरीदी गई कार फिलहाल भारत में बिकने वाली सबसे महंगी एसयूवी है. जबकि शोरूम की कीमत अनुमानित रूप से 8.20 करोड़ रुपये है. कुल कीमत लगाकर यह 10 करोड़ रुपये से अधिक की है. वहीं सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में शाहरुख की '555' नंबर प्लेट वाली सफेद लग्जरी कार को मन्नत में जाते हुए देखा जा सकता है. 

यह पहली बार नहीं है जो शाहरुख खान को लक्जरी चीजों के साथ देखा गया है. इससे पहले एक्टर एक इवेंट के दौरान लगभग 5 करोड़ रुपये की घड़ी के साथ देखा गया था. वहीं फैंस ने इस घड़ी की कीमत पर अपना सोशल मीडिया पर रिएक्शन दिया था. 

बता दें, शाहरुख खान की फिल्म पठान बॉक्स ऑफिस पर 1000 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर चुकी है. वहीं अभी भी सिनेमाघरों में अच्छी कमाई कर रही है. जबकि फिल्म ओटीटी प्लैटफॉर्म पर भी डिलीट सीन्स के साथ रिलीज हो चुकी है. शाहरुख खान के अलावा सिद्धार्थ आनंद द्वारा निर्देशित पठान में दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम नजर आ रहे हैं. जबकि डिंपल कपाड़िया और आशुतोष राणा अहम किरदारों में हैं. वहीं इसमें सलमान खान का टाइगर के रुप में कैमियो भी है. वर्कफ्रंट की बात करें तो शाहरुख खान एटली की 'जवान' और राजकुमार हिरानी की 'डंकी' में नजर आने वाले हैं. इसके अलावा उनके सलमान खान की 'टाइगर 3' में एक कैमियो की भी उम्मीद है. 



from NDTV India - Latest https://ift.tt/st78Yf5
https://ift.tt/4TjlQFm March 29, 2023 at 06:03AM
Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Post a Comment (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top