- अतीक के वकील विजय मिश्रा के मुताबिक, अतीक और अशरफ को प्रयागराज के धूमनगंज थाने से मेडिकल के लिए ले जाया गया था.
- मिश्रा ने कहा कि जहां पर पत्रकार खड़े थे, वहां भीड़ में से अतीक और अशरफ पर फायरिंग की गई.
- उन्होंने बताया कि फायरिंग में गोलियां सिर्फ अतीक और अशरफ को लगीं.
- अतीक के वकील का कहना है कि आज पहले की तुलना में कम पुलिस बल था.
- घटना के वक्त अतीक और अशरफ के पैरोकार वकील थोड़ी दूरी पर खड़े थे.
- इस मामले में अभी तक पुलिस की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है.
- अतीक अहमद के बेटे असद अहमद और शूटर गुलाम के शव को आज ही सुपुर्द-ए-खाक किया गया था. हालांकि अतीक अहमद इसमें शामिल नहीं हो सका था.
- उत्तर प्रदेश एसटीएफ की टीम ने गुरुवार को झांसी में हुए एनकाउंटर में अतीक के बेटे असद और उसके शूटर गुलाम हसन को मार गिराया था.
- बहुजन समाज पार्टी के विधायक राजू पाल के हत्याकांड मामले के प्रमुख गवाह रहे उमेश पाल और उसके दो सुरक्षाकर्मियों की इसी साल 24 फरवरी को प्रयागराज में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. इस मामले में अतीक आरोपी था.
- अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ को उमेश पाल हत्याकांड मामले में हाल ही में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने 5 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा था. इसके लिए अतीक अहमद को करीब एक पखवाड़े में दूसरी बार गुजरात की साबरमती जेल से उत्तर प्रदेश के नैनी सेंट्रल जेल लाया गया था.
ये भी पढ़ें :
* अतीक अहमद और अशरफ की कैसे हुई हत्या? जानिए पूरा घटनाक्रम, 10 बड़ी बातें
* "अपराध की पराकाष्ठा...", अतीक अहमद की हत्या पर बोले अखिलेश यादव
* अतीक अहमद और अशरफ की हत्या में कथित तौर पर शामिल थे ये अपराधी, नाम आया सामने, दो गिरफ्तार
from NDTV India - Latest https://ift.tt/ybltuGg
https://ift.tt/xsFqrK9 April 15, 2023 at 11:53PM