"अपराध की पराकाष्ठा...", अतीक अहमद की हत्या पर बोले अखिलेश यादव

As Tech in Life
0

Latest News on Atiq Ahmad: माफिया अतीक अहमद (Atiq Ahmed) और अशरफ की प्रयागराज में गोली मारकर हत्या कर दी गई है. शाम के 8:2 मिनट पर यह घटना हुई. घटना को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने ट्वीट किया है कि उप्र में अपराध की पराकाष्ठा हो गयी है और अपराधियों के हौसले बुलंद है. जब पुलिस के सुरक्षा घेरे के बीच सरेआम गोलीबारी करके किसीकी हत्या की जा सकती है तो आम जनता की सुरक्षा का क्या. इससे जनता के बीच भय का वातावरण बन रहा है, ऐसा लगता है  कुछ लोग जानबूझकर ऐसा वातावरण बना रहे हैं.
 

मारे गए गैंगस्टर के वकील विजय मिश्रा ने NDTV को बताया कि पत्रकारों की भीड़ में से किसी ने अतीक अहमद और उनके भाई पर बेहद करीब से फायरिंग की. मिश्रा ने कहा कि जब उन्हें गोली मारी गई तो वह उनके साथ खड़े थे. पुलिस की तरफ से अभी तक हत्याकांड पर कोई बयान नहीं जारी किया गया है.घटना के कुछ वीडियो भी सामने आए हैं जिसमें अतीक अहमद और उनके भाई को पत्रकारों से बात करते हुए देखा जा सकता है, तभी किसी ने सरगना के सिर पर गोली मार दी।. अगले ही पल उसके भाई को भी गोली मार दी गई. 

बहुजन समाज पार्टी के विधायक राजू पाल के हत्याकांड मामले के प्रमुख गवाह रहे उमेश पाल और उसके दो सुरक्षाकर्मियों की इसी साल 24 फरवरी को प्रयागराज में गोली मारकर हत्‍या कर दी गई थी. इस मामले में अतीक आरोपी था. अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ को उमेश पाल हत्याकांड मामले में हाल ही में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने 5 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा था. इसके लिए अतीक अहमद को करीब एक पखवाड़े में दूसरी बार गुजरात की साबरमती जेल से उत्तर प्रदेश के नैनी सेंट्रल जेल लाया गया था. 
    

ये भी पढ़ें- 

अतीक अहमद और अशरफ की कैसे हुई हत्‍या? जानिए पूरा घटनाक्रम, 10 बड़ी बातें



from NDTV India - Latest https://ift.tt/pIBQmTN
https://ift.tt/xsFqrK9 April 15, 2023 at 11:40PM
Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Post a Comment (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top